Commonwealth Games: भारत ने अब तक किन खेलों में जीते सबसे ज्यादा पदक, जाने पूरा ब्योरा

भारत ने 1934 में पहली बार हिस्सा लिया था, जिसमें भारत को पहला कांस्य पदक पहलवान राशिद अनवर के द्वारा कुश्ती में हासिल हुआ था।

Update: 2022-07-27 05:46 GMT

भारतीय निशानेबाजी टीम राष्ट्रमंडल खेल 2018 में 

इंग्लैड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से 8 अगस्त के बीच राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज़ होने जा रहा हैं। भारत ने 1934 में पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लिया था। जिसमें भारत को पहला कांस्य पदक पहलवान राशिद अनवर के द्वारा कुश्ती में हासिल हुआ था।

पहली बार पदक जीतने के बाद से अबतक आंकड़ों की बात करें तो भारत को सबसे ज़्यादा पदक निशानेबाजी में हासिल हुए हैं। इसके बाद नंबर भारोत्तोलन और कुश्ती का आता है। चौथे नंबर पर पदक मुकेबाजी और पांचवे पर बैडमिंटन खेल में भारत को हासिल हुए हैं।

बता दें, भारत को शूटिंग में अबतक कुल 135 पदक हासिल हुए हैं, जिसमें 63 स्वर्ण, 44 रजत और 28 कांस्य पदक शामिल हैं।वहीं, भारोत्तोलन में भारत के नाम 125 पदक आए हैं। जिसमें 43 स्वर्ण, 48 रजत और 34 कांस्य पदक हैं।

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पहला पदक लाने वाले खेल कुश्ती में अबतक 43 स्वर्ण पदक मिल चुके हैं, जिसमें 37 रजत और 22 कांस्य मिलाकर कुल 102 पदक मिल चुके हैं।

गौरतलब है कि इस बार बड़ी संख्या में खिलाड़ी भाग लेने जा रहें हैं। जिस वजह से पदक जीतने की उम्मीद और बढ़ गई हैं। फिलहाल राष्ट्रमंडल खेलों की पदक तालिका में भारत ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा के बाद चौथे स्थान पर हैं।

Tags:    

Similar News