Commonwealth Games: जानिए पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में कब हिस्सा लिया था भारत ने, किस खिलाड़ी ने जीता था देश के लिए पहला पदक

अब तक भारत ने 503 पदक जीते हैं

Update: 2022-07-26 13:55 GMT

1934 राष्ट्रमंडल खेल

आज से दो दिन बाद यानि 28 जुलाई से राष्ट्रमंडल खेल शुरू होने जा रहे हैं। जो 8 अगस्त को समाप्त होगें। यह खेलों का 15वां संस्करण होगा। इन खेलों में भारत के 300 से अधिक खिलाड़ी भारत की ओर से चुनौती पेश करेगें और देश के लिए यह सारे पदक जीतना चाहेंगे। यह भारत का 14वां राष्ट्रमंडल खेल होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत ने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में कब हिस्सा लिया था और भारत की ओर से कितने खिलाड़ियों ने खेलों में चुनौती पेश की थी। आईये इन सबके बारे में इस लेख में।

भारत देश 1947 में आजाद हुआ था। इसके पहले भारत जिन खेलों में या किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेता था। तो वह ब्रिटेन के झंडे के अंदर हिस्सा लेता था। ठीक ऐसा ही राष्ट्रमंडल खेलों में भी हुआ था। भारत राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार 1934 में शामिल हुआ था। जब इसे राष्ट्रमंडल खेल नहीं बल्कि ब्रिटिश एंपायर गेम्स कहा जाता था। यह राष्ट्रमंडल खेलों का दूसरा संस्करण था। इस संस्करण में भारत समेत कुल 16 देशों के 500 एथलीट्स ने हिस्सा लिया। हालांकि, भारत ब्रिटिश झंडे के नीचे खेला क्योंकि तब भारत में अंग्रेज़ों का शासन था। 


इन राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने केवल दो स्पर्धाओं कुश्ती और एथलेटिक्स में हिस्सा लिया था। 17 देशों के बीच भारत ने एक कांस्य पदक के साथ अपना खाता खोला और वह 12वें यानी अंतिम पायदान पर रहा। पुरुषों के 74 किलो ग्राम वर्ग वाले मुक़ाबले में राशिद अनवर ने भारत को कांस्य पदक दिलाया। इसके बाद भारत ने हर बार राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लिया है। अब तक भारत ने 503 पदक जीते हैं। भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रमंडल खेल 2010 दिल्ली में रहा था। जिसमें कुल 495 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। उस साल भारत ने लगभग 200 पदक जीते थे।

Tags:    

Similar News