Commonwealth Games: जानिए क्या है राष्ट्रमंडल खेलों का इतिहास, पहली बार किस देश ने की खेलों की मेजबानी

राष्ट्रमंडल खेलों का हर साल 4 साल में एक बार आयोजन किया जाता है

Update: 2022-07-26 13:06 GMT

ब्रिटिश एम्पायर गेम्स 1930

28 जुलाई से इंग्लैंड के बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेल शुरू होने जा रहे हैं। यह खेल 8 अगस्त चलेंगे। इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में 4500 से ज़्यादा एथलीट हिस्सा लेंगे। जो 19 खेलों में 283 पदक इवेंट में शिरकत करेगें। यह राष्ट्रमंडल खेलों का 15वां संस्करण हैं। अब ये ओलंपिक, एशियन गेम्स के बाद तीसरा सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन कहां किया गया था और कितने खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। आईये जानते इन सब सवालों के जबाव इस लेख के माध्यम से। 

सबसे पहले हम आपको यह बता दें कि राष्ट्रमंडल खेलों का हर साल 4 साल में एक बार आयोजन किया जाता है। इन खेलों में वह देश हिस्सा लेते हैं, जो कभी ब्रिटिश राज के अधीन हुआ करते थे। यही कारण था कि शुरूआत में इन खेलों को राष्ट्रमंडल खेलों के नाम से नहीं बल्कि ब्रिटिश एंपायर गेम्स के नाम से जाना जाता था। आईये जानते है इन खेलों के नाम के इतिहास के बारे में।

ब्रिटिश एम्पायर गेम्स 1930

ब्रिटिश एम्पायर गेम्स 1930-50 - शूरू में राष्ट्रमंडल खेल इसी नाम से अस्तित्व में आया। इसकी शुरुआत 1930 में कनाडा के हेमिल्टन में हुई। इसमें शामिल छह खेलों में 11 देशों से 400 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। कुल इसके बाद 1934 में लंदन में और 1938 में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में ये खेल आयोजित हुई। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद कई सालों तक ये खेल स्थगित रहे और 1950 से न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर से दोबारा इनका आयोजन शुरू हुआ।

ब्रिटिश इंपायर व कॉमनवेल्थ गेम्स 1954

ब्रिटिश इंपायर व कॉमनवेल्थ गेम्स 1954-66 - कनाडा के वेंकुवर में 1954 में आयोजित हुए पाँचवें राष्ट्रकुल खेल इसी नाम से आयोजित हुए। 1958 में वेल्स के कॉर्डिफ में, 1962 ऑस्ट्रेलिया के पर्थ व जमैका के किंग्सटन में 1966 में इसका आयोजन हुआ। इसकी लोकप्रियता भी बढ़ती रही और भाग लेने वाले देशों व खिलाड़ियों की संख्या में भी इजाफा होता रहा।

ब्रिटिश कॉमनवेल्थ गेम्स 1970

ब्रिटिश कॉमनवेल्थ गेम्स 1970-74 - तीसरी बार इन खेलों के नाम में परिवर्तन हुआ। इस दफा 1970 में स्काटलैंड के एडिनवर्ग में खेले गए खेलों को ब्रिटिश कॉमनवेल्थ गेम्स के नाम से गया। इसी नाम से न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में 1974 में भी इसका आयोजन हुआ ।

कॉमनवेल्थ गेम्स 1978

कॉमनवेल्थ गेम्स 1978-2022 - 1978 में कनाडा के एडमंटन से आयोजित हए खेल हुए कॉमनवेल्थ के नाम से प्रारंभ हुए। इस तरह चौथी बार इसके नाम में परिवर्तन हुआ। कनाडा के बाद 1982 में ब्रिसबेन, 1986 में एडिनबर्ग, 1990 में ऑकलैंड, 1994 में विक्टोरिया, 1998 में कुआलालंपुर, 2002 मैनचेस्टर, 2006 में मेलबोर्न, 2010 में दिल्ली, 2014 में ग्लास्गो और 2018 में गोल्ड कोस्ट में इसका आयोजन हो चुका है। 

Tags:    

Similar News