केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए भारतीय दल को किया विदा

215 सदस्यीय दल में 107 महिला एथलीट्स

Update: 2022-07-07 16:11 GMT

भारतीय ओलिम्पिक संघ (आईओए) ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 (CWG) के लिए भारतीय दल को विदा किया। इस ख़ास मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने एथलीट्स से कहा कि इस बार का यह खेलें खास है क्योंकि इसमें कुल 215 सदस्यों में 108 पुरुष और 107 महिला एथलीट्स हैं। महिलाएं शानदार प्रर्दशन कर रही हैं।

इस कार्यक्रम में टोक्यो-2020 ओलिम्पिक पदक विजेता रवि दहिया, बजरंग पुनिया, पीआर श्रीजेश, हॉकी टीम कप्तान मनप्रीत सिंह और लवलीना बोरगोहेन भी उपस्थित रहे।

इस बड़े कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कार्यक्रम के संबोधन में कहा कि भारतीय खेल विश्व स्तर पर ऊंचाइयां छू रहा है। हमने ऐतिहासिक थॉमस कप भी जीता। और अब नजरें भारतीय राष्ट्रमंडल टीम पर हैं जोकि निश्चित रूप से हमारी अब तक की सबसे अच्छी और मजबूत टीम है। मुझे विश्वास है कि हमारे सभी एथलीट भारत के लिए पदक जीतेंगे। सभी को शुभकामनाएं।

वहीं आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने इस मौके पर कहा, 'हम टीम के मजबूत प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त हैं।'

पदक जीतने पर नकद ईनाम

स्वर्ण विजेताओं को 20 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा जबकि रजत विजेताओं के लिए 10 लाख रुपए निर्धारित किए गए हैं। कांस्य पदक विजेताओं को साढ़े 7 लाख रुपए दिए जाएंगे।'

पिछला रिकॉर्ड

भारत ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाद तीसरे स्थान पर रहा था। 4 साल पहले ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने 26 स्वर्ण सहित 66 पदक जीते थे। 26 में से 25 स्वर्ण  बैडमिंटन, मुक्केबाजी, निशानेबाजी, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन और कुश्ती में मिले थे।

घट गईं भारत की टीमें

बर्मिंघम में भारत इस बार सिर्फ 10 खेलों में ही प्रतिस्पर्धा करेगा, गोल्ड कोस्ट में यह संख्या 15 थी, भारत को निशानेबाजी में सात स्वर्ण मिले थे लेकिन यह खेल 2022 कैलेंडर का हिस्सा नहीं है। इसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी देखेगी।

कार्यक्रम में राष्ट्रमंडल खेलों के सदस्यों के लिए आधिकारिक किट का अनावरण भी किया गया।

Tags:    

Similar News