Commonwealth Games 2022:महिला लॉन बॉल्स टीम ने हासिल किया ऐतिहासिक स्वर्ण पदक

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारत की महिला चौकड़ी ने लॉन बॉल्स में शानदार प्रदर्शन कर ऐतिहासिक स्वर्ण देश के नाम किया हैं।

Update: 2022-08-02 13:25 GMT

भारतीय महिला लॉन बॉल्स टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार पदक जीतकर इतिहास रच दिया हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारत की महिला चौकड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण अपने नाम कर लिया हैं।

भारतीय टीम ने शुरू से ही दक्षिण अफ्रीका पर अपनी पकड़ बना कर रखी। 2-2 की बराबरी से शुरू हुए मुकाबले में लवली चौबे, पिंकी, नयनमोनी सेकिया और रूपा रानी की महिला टीम एंड 6 के बाद 7-2 से आगे निकल गईं, जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने वापसी की है और एंड 7 तक 8-2 से पिछड़ने के बाद उसने एंड 8 में दो अंक हासिल किए हैं, और स्कोर को 8-4 कर दिया।

एंड 9 आने तक दक्षिण अफ्रीका की टीम ने दो और अंक हासिल किए। और भारतीय टीम की बढ़त को घटाकर 8-6 कर दिया। छह अंकों की बढ़त लेने के बाद भारतीय टीम के प्रदर्शन में कमी आई और अफ्रीकी टीम को एंड 10 में भी दो अंक मिल गए, इस तरह स्कोर 8-8 की बराबरी पर पहुंच गया। लेकिन भारतीय टीम ने काटें की टक्कर दी और एंड 12 तक आते हुए स्कोर को 10-10 ला दिया। जिसके बाद महिला चौकड़ी ने अंत तक आते आते पूरे मुकाबले को पलट दिया और 17-10 की ऐतिहासिक जीत अपने नाम कर ली।

Tags:    

Similar News