रंगारंग कार्यक्रम और आतिशबाज़ी के साथ हुआ 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन, भारत की ओर से शरत कमल और निकहत रहे ध्वजवाहक

ब्रिटेन के प्रिंस एडवर्ड ने 22वें राष्ट्रमंडल खेलों के समापन की घोषणा की।

Update: 2022-08-09 07:34 GMT

बर्मिंघम में आयोजित 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन समारोह सोमवार रात को हुआ, जहां आगाज़ की तरह ही अंत भी रंगारंग कार्यक्रम और आतिशबाजी के साथ किया गया, ब्रिटेन के प्रिंस एडवर्ड ने 22वें खेलों के समापन की घोषणा की।

समापन समारोह का आयोजन बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में किया गया। भारत की ओर से ध्वजवाहक के रूप में 40 वर्षीय टेबल टेनिस दिग्गज खिलाड़ी अचंता शरत कमल और भारत की दमदार मुक्केबाज निकहत जरीन रहें। जहां एक ओर शरत ने इस बार के राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए मिश्रित टीम, मिश्रित युगल तथा एकल स्पर्धा में स्वर्ण, और पुरुष युगल में रजत हासिल कर कुल चार जीते तो वहीं स्टार मुक्केबाज निकहत जरीन ने भी स्वर्ण अपने नाम किया।

समारोह के दौरान कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी, नाच गाने के साथ सभी देशों के खिलाड़ियों ने जमकर मजे किए और शानदार नजारों का लुफ्त उठाया। भारतीय खिलाड़ी भी पंजाबी एमसी की धमाकेदार प्रस्तुति और भांगड़े पर खूब झूमे। वहीं युवा कलाकारों ने भी अपने जलवे दिखाए। जबकि डीजे अपाचे इंडियन से प्रसिद्ध स्टीवन कपूर ने 'बूम-शेक-ए-लैक' गाना गाया। साथ ही लोकप्रिय बैंड और सिंगर जोर्जा स्मिथ के गानों ने भी समारोह में चार चांद लगाए।

बता दें 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में 72 देशों के 5 हजार से ज्यादा एथलीट्स ने हिसा लिया था। जहां भारत ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया और कुल 61 पदक हासिल करके पदक तालिका में चौथे स्थान पर अपनी जगह बनाई।

गौरतलब है कि साल 2026 में ऑस्ट्रेलिया का विक्टोरिया, राष्ट्रमंडल खेलों का अगला मेजबान होगा।

Tags:    

Similar News