विजेंदर सिंह ने एलियासु सुले को किया नॉकआऊट, रिकॉर्ड किया 13-1

विजेंदर ने भारत के लिए बॉक्सिंग करते हुए ओलिम्पिक के अलावा राष्ट्रमंडल खेलों में भी पदक जीते हैं

Update: 2022-08-18 07:32 GMT

करीब 17 महीने बाद वापसी कर रहे भारतीय मुक्केबाज और ओलिम्पिक कांस्य पदक विजेता विजेंदर सिंह ने रायपुर में हुए मुक्केबाजी मुकाबले 'द जंगल रंबल' में घाना के मुक्केबाज एलियासु सुले को दूसरे ही राऊंड में चित्त कर दिया। बलबीर सिंह जुनेजा स्टेडियम में हुए इस मुकाबले के दौरान सुले विजेंदर के मजबूत पंच के आगे नहीं टिक पाए।

विजेंदर का फाइटिंग रिकॉर्ड

1-0 सन्नी व्हिटिंग, यूनाइटेड किंगडम (जीता)

2-0 डीन गिलन, यूनाइटेड किंगडम (जीता)

3-0 समेट ह्युसेनोव, बुल्गारिया (जीता)

4-0 अलेक्जेंडर होर्वाथ, हंगरी (जीता)

5-0 मतिउज रॉयर, फ्रांस (जीता)

6-0 आंद्रेज सोल्ड्रा, पोलैंड (जीता)

7-0 केरी होप, ऑस्ट्रेलिया (जीता)

8-0 फ्रांसिस चेका, तंजानिया (जीता)

9-0 जुल्पिकर मैमैतियाली, चीन (जीता)

10-0 अर्नेस्ट अमुजु, घाना (जीता)

11-0 माइक स्नाइडर, संयुक्त राज्य अमेरिका (जीता)

12-0 चाल्र्स एडमू, घाना (जीता)

12-1 अर्तीश लोप्सन, रूस (हारे)

13-1 एलियासु सुले, घाना (जीता)

बता दें कि विजेंदर ने भारत के लिए बॉक्सिंग करते हुए ओलिम्पिक के अलावा राष्ट्रमंडल खेलों में भी पदक जीते हैं। उन्हें 2008 बीजिंग ओलिम्पिक में कांस्य पदक मिला था। जबकि विश्व चैम्पियनशिप में भी वह कांस्य जीतने में सफल रहे थे। राष्ट्रमंडल खेलों में वह तीन बार पदक जीत चुके हैं। इन खेलों में उन्होंने दो रजत और एक कांस्य जीता है। इसी तरह 2010 की एशियाई खेलों में स्वर्ण  तो 2006 खेलों में कांस्य भी उनके नाम है। 

Tags:    

Similar News