राष्ट्रमंडल खेलों के पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ट्रायल के दौरान चोटिल हुई मैरीकाॅम

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के मुकाबले 28 जुलाई से 8 अगस्त तक होने हैं

Update: 2022-06-10 15:09 GMT

मैरीकाॅम

28 जुलाई से शुरू होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के पहले भारत के लिए आज बुरी खबर आयी है। जहां आज दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों के लिए मुक्केबाजी के ट्रायल चल रहे थे। ट्रायल के दौरान भारत की दिग्गज मुक्केबाज मैरीकाॅम सेमीफाइनल में नीतू सिंह से मुकाबला कर रही थी। उसी दौरान मैरीकाॅम चोटिल हो गई थी। और मुकाबले के बीच से ही हट गई। उनके हटने से हरियाणा की नीतू ने यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में कॉमनवेल्थ गेम्स के ट्रायल के फाइनल में प्रवेश किया।

मैरीकाॅम को सेमीफाइनल के दौरान में पैर में चोट लग गई थी। उन्होंने उठ कर प्रतिस्पर्धा करने की कोशिश की, लेकिन एक दो मुक्का लगने के बाद उनका संतुलन बिगड़ गया और वह बायां पैर पकड़कर बैठ गईं। उन्हें इसके बाद रिंग से बाहर जाना पड़ा और रेफरी ने नीतू को विजेता घोषित कर दिया। मैरीकाॅम के चोटिल होने से भारत को बहुत बड़ा झटक लग गया है। अब उनके राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने पर संशय लग गया है।

मैरीकाॅम भारत की दिग्गज मुक्केबाजों में से एक हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में अब तक एक स्वर्ण पदक जीता है। वहीं वर्ल्ड चैंपिनशिप में 6 स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य सहित 8 पदक पर कब्जा किया है। वे एशियन गेम्स में भी एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक हासिल कर चुकी हैं। आपको बता दें कि बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के मुकाबले 28 जुलाई से 8 अगस्त तक होने हैं। राष्ट्रमंडल खेलों लगभग 72 देश के खिलाड़ी इसमें शामिल होंगे। इंग्लैंड में तीसरी बार गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले 1934 में लंदन और 2002 में मैनचेस्टर में गेम्स के आयोजन हो चुके हैं। 

Tags:    

Similar News