एलोरडा कप में भारतीय मुक्केबाज़ों का शानदार प्रदर्शन, जमुना बोरो समेत छह ने सेमीफाइनल में जगह बनाई

Update: 2022-07-02 09:59 GMT

जमुना बोरो

कजाखस्तान के नूर सुल्तान में हो रहे एलोरडा कप में भारतीय मुक्केबाज़ों का शानदार प्रदर्शन जारी है। जहां 2019 विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता जमुना बोरो समेत छह ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। जहां जमुना बोरो ने 54 किलो वर्ग में कजाखस्तान की ऐशागुल येलेयुबायेवा को 5 - 0 से हराया।

विश्व युवा चैम्पियनशिप 2017 की विजेता ज्योति गुलिया ने 52 किलो वर्ग में कजाखस्तान की जांसाया राखिमबेरडी को 4 -1 से हराया। वहीं विश्व चैम्पियनशिप 2016 की रजत पदक विजेता सोनिया लाठेर ने 57 किलो वर्ग में स्थानीय मुक्केबाज जुल्डिज शायाखमेतोवा को 5 -0 से मात दी।

वही अनंत चोपडे ने 54 किलो वर्ग में कजाखस्तान के अल्तिनबेक नूरसुल्तान को 5 - 0 से हराया जबकि सचिन 57 किलो वर्ग में प्रतिद्वंद्वी चीन के ल्यु पिंग दूसरे दौर में घायल होकर बाहर हो गए जिससे उन्हें अंतिम चार में प्रवेश मिला। साक्षी 54 किलो वर्ग में कजाखस्तान की मुजदिमान बालूसा को 5 - 0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। 

इसके अलावा अर्शी को 52 किलो वर्ग और आरती 57 किलो वर्ग में पराजय का सामना करना पड़ा। पुरूष वर्ग में आदित्य 67 किलो वर्ग और पवन 75 किलो वर्ग में हारकर बाहर हो गए। 

Tags:    

Similar News