राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों के लिए मुक्केबाजी दल जाएगा आयरलैंड

खेल मंत्रालय ने ट्रेनिंग के लिए दी मंजूरी

Update: 2022-07-09 09:01 GMT

28 जुलाई से शुरू होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारत के विभिन्न खेलों के दल ने तैयारियां शुरू कर दी है। ताकि देश इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में ज्यादा से ज्यादा पदक जीत सके। इसी सिलसिले में हाल ही में खेल मंत्रालय ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों के लिये भारतीय पुरूष और महिला मुक्केबाजी टीमों के आयरलैंड में 10 से 24 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय ट्रेनिंग शिविर के लिये मंजूरी दे दी है।

इस शिविर में 11 सदस्यीय महिला टीम हिस्सा लेगी, जिसमें विश्व चैम्पियन निकहत जरीन शामिल हैं। उनके अलावा भारतीय महिला मुक्केबाजी दल में टोक्यो कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन, नीतू, जैसमीन भी शामिल हैं, जिनके साथ कोच भास्कर चंद्र भट्ट, प्रानामिका बोरा और महावीर सिंह भी होंगे।

वही पुरूष टीम में आठ मुक्केबाज हैं। इसमें अमित के अलावा हुसामुद्दीन मोहम्मद, शिव थापा, रोहित टोक्स, सुमित, आशीष कुमार, संजीत और सागर हैं। वही दौरे के लिये एक फिजियो, मालिशिया, 'स्ट्रेंथ एवं कंडिशनिंग' विशेषज्ञ और खेल वैज्ञानिक को भी मंजूरी दी गयी।

Tags:    

Similar News