Commonwealth Games 2022: मुक्केबाज़ी में भारत को एक और पदक, नीतू के बाद अमित ने हासिल किया स्वर्ण

अमित पंघाल ने इंग्लैंड के मुक्केबाज मैकडोनेल को अपने मुक्कों से हराते हुए यह स्वर्ण जीता हैं।

Update: 2022-08-07 10:12 GMT

भारतीय युवा मुक्केबाज नीतू घनघस के स्वर्ण जीतने के बाद भारत को मुक्केबाजी में दूसरा स्वर्ण हासिल हुआ हैं। भारत के बेहतरीन मुक्केबाज अमित पंघाल ने इंग्लैंड के मुक्केबाज मैकडोनेल को अपने मुक्कों से हराते हुए यह स्वर्ण जीता हैं।

अमित को 51 किग्रा भारवर्ग के फाइनल मुकाबले के पहले राउंड में 5 जजों ने 10- 10 अंक दिए। दूसरे राउंड में 5 में से 4 जजों ने भारतीय मुक्केबाज को 10- 10 अंक दिए। जिसके साथ ही अमित ने सोना अपने नाम कर लिया।

बता दे पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में अमित ने रजत पदक जीता था। लेकिन इस बार उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया और अपने पदक का रंग बदलते हुए सुनहरा कर लिया।

Tags:    

Similar News