Commonwealth Gmaes 2022: वापसी को तैयार भारतीय मुक्केबाज अमित और लवलीना

टोक्यो ओलंपिक में अपने निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अमित तो वहीं विश्व चैंपियनशिप में अपने खराब फार्म के बाद लवलीना राष्ट्रमंडल खेलों में वापसी करने की कोशिश करेंगे

Update: 2022-07-25 17:59 GMT

अमित पंघाल और लवलीना बोरगोहेन

इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में 215 भारतीय खिलाड़ी 19 अलग अलग स्पर्धाओं में हिसा लेने जा रहें हैं। इस बार के खेलों में कई नए खिलाड़ी शामिल है जिन्होंने शानदार प्रदर्शन कर अपनी जगह बनाई हैं तो वहीं कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो अपने खराब प्रदर्शन के बाद राष्ट्रमंडल खेलों के ज़रिए वापसी करना चाहते हैं।

ऐसे ही खिलाड़ियों में भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल और लवलीना बोरगोहेन का नाम शामिल हैं। टोक्यो ओलंपिक में अपने निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अमित तो वहीं विश्व चैंपियनशिप में अपने खराब फार्म के बाद लवलीना राष्ट्रमंडल खेलों में वापसी करने की कोशिश करेंगे।

हालाकि सभी की निगाहें मौजूदा विश्व चैंपियन निकहत जरीन पर टिकी है, को लगातार बेहतरीन तरह से खेलती हुई आ रही हैं।निकहत ने हाल ही में अच्छा प्रदर्शन कर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खिताब जीता और इसके बाद उन्होंने प्रतिष्ठित स्ट्रेंडजा मेमोरियल टूर्नामेंट और फिर विश्व चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक हासिल किया। यह अलग बात है कि इस 26 साल के मुक्केबाज को राष्ट्रमंडल खेलों में अलग तरह की चुनौती का सामना करना पड़ेगा।निकहत 52 किग्रा में खेलती हैं लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में उन्हें 50 किग्रा में भाग लेना होगा।

वहीं लवलीना की बात करे तो पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था और तभी से उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। लेकिन इसके बाद उनको प्रदर्शन में गिरावट आई। विश्व चैंपियनशिप में दो बार की कांस्य पदक विजेता लवलीना इस बार शुरुआत में ही बाहर हो गई थी। ऐसे में वह राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतकर इस निराशा को दूर करने की कोशिश करेंगी।

जबकि पिछली बार गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाले पंघाल ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया था। जिस कारण उन्हें ओलंपिक में पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन वह प्री क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाए थे। पंघाल ने इसके बाद विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने थाईलैंड ओपन में वापसी की जहां वह रजत पदक जीतने में सफल रहे। इस बार के राष्ट्रमंडल खेलों में भी उन्हें पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा है और इसलिए अमित लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में खेलने वाले खिलाड़ियों में अमित पंघाल (51 किग्रा), मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किग्रा), शिव थापा (63.5 किग्रा) रोहित टोकस (67 किग्रा), मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन सुमित (75 किग्रा), आशीष कुमार (80 किग्रा), संजीत (92 किग्रा) और सागर (92 किग्रा से अधिक) शामिल हैं।

वहीं महिलाओं में नीतू (48 किग्रा), निकहत जरीन (50 किग्रा), जैस्मीन (60 किग्रा और लवलीना बोरगोहेन (70 किग्रा) शामिल हैं।

Tags:    

Similar News