Commonwealth Games 2022: पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने वाली जैस्मिन के हाथ आया कांस्य पदक

कैप्टन हवा सिंह की परपोती ने जीता राष्ट्रमंडल खेलों में पदक

Update: 2022-08-06 18:14 GMT

57-60 किलोग्राम वर्ग में मुक्केबाजी में जैस्मिन लंबोरिया ने कांस्य पदक जीता है। न्यूजीलैंड की ट्रॉय गार्टन को क्वार्टरफईनल में 4-1 से हराकर जैस्मिन ने भारत के लिए कांस्य पदक जीत लिया।

जैस्मिन का यह पहला राष्ट्रमंडल खेल है और अभी वह मात्र 20 साल की हैं। आने वाले समय में स्वर्ण पदक भी जीतेंगी, इसकी उम्मीद की जा सकती है।

जैस्मिन को सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की खिलाड़ी जैम्मा पैगे से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन जैस्मिन ने कांस्य पदक जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों में अपने नाम का शंखनाद कर दिया है।

जैस्मिन के परदादा कैप्टन हवा सिंह, इकलौते ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एशियन चैंपियनशिप में लगातार दो बार स्वर्ण पदक जीता है।

जैस्मिन ने मुक्केबाजी की ट्रेनिंग तब शुरू की जब वह दसवीं कक्षा में थीं। आज उसी ट्रेनिंग का नतीजा है कि उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पहला पदक हासिल कर लिया है।

Tags:    

Similar News