राष्ट्रमंडल खेलों के लिए पुरूष मुक्केबाजी टीम की हुई घोषणा, शिवा थापा और अमित पंघाल को भी मिली जगह

महिला वर्ग के ट्रायल अगले सप्ताह होंगे

Update: 2022-06-02 12:45 GMT

अमित पंघाल

इस साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारत की तैयारियां शुरू हो गई है। इसी सिलसिले में गुरुवार को भारतीय पुरुष मुक्केबाजी टीम की घोषणा की गई। इस टीम में विश्व चैम्पियनशिप के पदक विजेता मुक्केबाज अमित पंघाल और शिवा थापा को भी जगह मिली है। इन दोनों के अलावा इस टीम में कई युवा मुक्केबाजों को भी मौका दिया गया है। 

हाल ही में विश्व चैम्पियनशिप 2019 के रजत पदक विजेता पंघाल ने 51 किलोवर्ग में जीत दर्ज की जबकि थापा ने 63.5 किलो वर्ग में ट्रायल जीता था। इन दोनों के अलावा मुक्केबाजी टीम में 2018 के कांस्य पदक विजेता मोहम्मद हसमुद्दीन (57 किलो), रोहित टोकस (67 किलो) गत राष्ट्रीय चैम्पियन सुमित (75 किलो) , आशीष कुमार (80 किलो), संजीत (92 किलो) और सागर (92 प्लस किलो) भी टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।

आपको बता दें कि राष्ट्रमंडल खेल बर्मिंघम में 28 जुलाई से आठ अगस्त तक खेले जाएंगे। वहीं भारत ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में मुक्केबाजी में तीन स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक जीते थे। इसके अलावा महिला वर्ग के ट्रायल अगले सप्ताह होंगे। उसके बाद महिला मुक्केबाजों का चयन किया जाएगा। 

भारतीय टीम :अमित पंघाल (51 किलो),शिवा थापा (63.5 किलो), मोहम्मद हसमुद्दीन (57 किलो), रोहित टोकस (67 किलो), गत राष्ट्रीय चैम्पियन सुमित (75 किलो) , आशीष कुमार (80 किलो), संजीत (92 किलो) और सागर (92 प्लस किलो)

Tags:    

Similar News