Begin typing your search above and press return to search.

कुश्ती

भारतीय पहलवान टोक्यो ओलम्पिक में जीतेंगे पदक-गीता फोगाट

भारतीय पहलवान टोक्यो ओलम्पिक में जीतेंगे पदक-गीता फोगाट
X
By

Ankit Pasbola

Published: 14 Oct 2019 6:55 AM GMT

भारतीय दिग्गज पहलवान गीता फोगाट का मानना है कि अगले साल जापान में होने वाले टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय पहलवान उम्दा प्रदर्शन करेंगे और देश के लिए पदक जीतेंगे। विश्व रेसलिंग चैम्पियनशिप में भारतीय पहलवानों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया था, इसीलिए गीता फोगाट ने भारतीय पहलवानों पर भरोसा जताया है।

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर गीता फोगाट ने वडोदरा में पारुल यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा,"विश्व रेसलिंग चैम्पियनशिप में पदक जीतना एक बड़ी उपलब्धि है। हम इससे यह अनुमान लगा सकते हैं कि उनका ओलम्पिक में प्रदर्शन कैसा रहने वाला है। मुझे पूरी उम्मीद है कि हमें टोक्यो में पदक मिलेंगे।

विमेंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप: मंजू रानी को फाइनल मुकाबले में मिली हार

पिछले माह कजाकिस्तान के नूर-सुल्तान में खेली गई विश्व रेसलिंग चैम्पियनशिप में भारतीय रेसलरों ने कुल 5 पदक जीते थे। इनमें दीपक पूनिया को रजत जबकि रवि कुमार दहिया, बजरंग पूनिया, राहुल अवारे और विनेश फोगाट को कांस्य पदक मिले थे। इनमें से रवि कुमार दहिया, बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया और विनेश फोगाट ने टोक्यो ओलम्पिक का टिकट हासिल कर लिया है।

India Wrestling


नेशनल ओपन एथलेटिक्स: दुती चंद ने इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक जीता, अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा

30 वर्षीय गीता ने खिलाड़ियों की सफलता के पीछे सरकार की भूमिका को भी अहम बताया। उन्होंने आगे कहा, "ऐसा नहीं है कि सरकार खिलाड़ियों के लिए फंड आवंटित नहीं करती, लेकिन कई बार खिलाड़ियों को मिलने वाला पैसा उन तक नहीं पहुंच पाता। साल 2010 से पहले यहाँ पर हरियाणा में महिला पहलवानों के लिए कोई अखाड़ा नहीं था, लेकिन अब यहाँ कम से कम 15 ऐसे अखाड़े हैं जहाँ महिलायें ट्रेनिंग करती हैं।"

Next Story
Share it