Begin typing your search above and press return to search.

एथलेटिक्स

नेशनल ओपन एथलेटिक्स: दुती चंद ने इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक जीता, अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा

नेशनल ओपन एथलेटिक्स: दुती चंद ने इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक जीता, अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा
X
By

Ankit Pasbola

Published: 12 Oct 2019 7:40 AM GMT

भारतीय स्टार स्प्रिंटर दुती चंद ने एक और कीर्तिमान अपने नाम किया है। दुती ने रांची के बिरसा मुंण्डा स्टेडियम में खेले जा रहे 59वें नेशनल ओपन एथलेटिक्स के सौ मीटर दौड़ में अपना ही राष्ट्रिय रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। सेमीफाइनल में उन्होंने 11.22 सेकेंड का समय निकालते हुए नेशनल्स में नया कीर्तिमान स्थापित किया। इससे पहले उनका बेस्ट प्रदर्शन 11.26 सेकेंड था, जो उन्होंने इसी साल अप्रैल में एशियाई चैम्पियनशिप में बनाया था।

शुक्रवार को फाइनल दौड़ में दुती ने 11.25 सेकेंड का समय निकाला और स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया। तमिलनाडु की अर्चना (11.54 सेकेंड) और रेलवे की हिमाश्री रॉय (11.57 सेकेंड) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। नेशनल में स्वर्ण पदक जीतने के बावजूद दुती चंद टोक्यो ओलम्पिक का टिकट हासिल करने में नाकाम रही। गौरतलब है कि ओलम्पिक में क्वालीफाई करने के लिए 11.15 सेकंड का समय निर्धारित है और दुती ने 100 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में 11.22 सेकंड का समय निकाला। हाल ही में दोहा में खेली गई विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में निराशाजनक प्रदर्शन किया था और दुती इस प्रतिष्ठित पर्तिस्पर्धा के सेमीफाइनल में भी पहुंचने में असफल रही थी। अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ने के बाद निश्चित ही उनका आत्मविश्वास बड़ा होगा।

पुरुषों में अमिया मलिक ने जीता स्वर्ण :

पुरुषों की सौ मीटर दौड़ बेहद रोचक रही और फाइनल मुकाबले में फोटोफिनिश देखने को मिला। उड़ीसा के अमिया कुमार मलिक ने 10.46 सेकेंड का समय निकालते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। हालांकि मलेशिया के जोनाथन अनाकनेयपा से उन्हें कड़ी टक्कर मिली। इस प्रतिस्पर्धा में जोनाथन अनाकनेयपा ने रजत और पंजाब के गुरिंदरवीर सिंह ने कांस्य पदक जीता।

Next Story
Share it