Begin typing your search above and press return to search.

ताजा खबर

टोक्यो टेस्ट इवेंट: भारत ने अपने तीसरे मैच में मेज़बान जापान को चटाई धूल

टोक्यो टेस्ट इवेंट: भारत ने अपने तीसरे मैच में मेज़बान जापान को चटाई धूल
X
By

Syed Hussain

Published: 20 Aug 2019 4:36 AM GMT
टोक्यो टेस्ट इवेंट में भारतीय हॉकी टीम ने न्यूज़ीलैंड से हारने के बाद मंगलवार की सुबह शानदार वापसी की। टीम इंडिया ने मेज़बान जापान को एकतरफ़ा मुक़ाबले में 6-3 से हराया। https://twitter.com/FIH_Hockey/status/1163673739826991104?s=20 हालांकि इस मैच के शुरुआती मिनट में ही जापान को पेनल्टी कॉर्नर मिल गया था, लेकिन भारत ने इसे बचा लिया और मेज़बान टीम को बढ़त नहीं लेने दिया। और तीसरे ही मिनट में टीम इंडिया की तरफ़ से पहला गोल नीलकांत शर्मा ने किया, इस तरह से भारत को एक अच्छा आग़ाज़ मिल चुका था। भारतीय खिलाड़ी यहीं नहीं रुके पहले क्वार्टर में टीम इंडिया ने दो और गोल करते हुए बढ़त 3-0 कर दी थी। दूसरा गोल नीलम ने किया जबकि पहले क्वार्टर से ठीक पहले मनदीप सिंह ने तीसरा गोल दागा। हालांकि दूसरे हाफ़ में जापान की तरफ़ से पहला गोल आया और बढ़त अब 3-1 की हो गई थी। लेकिन मंदीप सिंह ने एक बार फिर दो मिनट में दो गोल करते हुए हाफ़ टाइम तक भारत की बढ़त 5-1 तक पहुंचा चुके थे। मनदीप का मैच में ये तीसरा गोल था। https://twitter.com/TheHockeyIndia/status/1163659583736307712?s=20 तीसरे क्वार्टर में एक बार फिर जापान ने वापसी करने की कोशिश की, जब केन्टा टनाका ने मेज़बान टीम की ओर से दूसरा गोल किया। इस मैच में लग रहा था मानो गोलों की बारिश हो रही थी, और इसी बारिश के बीच गुरसाहिबजीत ने भारत के लिए छठा गोल करते हुए तीसरे क्वार्टर तक जापान पर 6-3 की बढ़त बना ली थी। चौथे और आख़िरी क्वार्टर की शुरुआत जापान ने फिर गोल के साथ की जब मुरुता कज़ुमा ने मेज़बान की ओर से तीसरा गोल किया, हालांकि ये गोल सिर्फ़ हार के अंतर को ही कम करने वाला था। और फिर जैसे ही फ़ाइनव व्हिसल बजी भारत ने मुक़ाबला 6-3 से अपने नाम कर लिया था। भारत की इस टूर्नामेंट में ये 3 मैचों में दूसरी जीत थी, पहले मैच में
टीम इंडिया ने मलेशिया को मात
दी थी जबकि दूसरे मैच में कीवियों के ख़िलाफ़ भारतीय टीम को हार मिली थी। भारतीय महिला हॉकी टीम का भी तीसरा मुक़ाबला आज दोपहर चाइना के साथ होना है, महिला टीम अब तक इस टूर्नामेंट में अनबिटेन रही है। महिला टीम ने पहले मैच में मेज़बान जापान को 2-1 से हराया था जबकि मज़बूत ऑस्ट्रेलियाई टीम से 2-2 से मुक़ाबला ड्रॉ रहा था। बुधवार को खिताबी भिड़ंत में भारत का सामना न्यूज़ीलैंड से सुबह 8 : 15 बजे खेला जाएगा जबकि तीसरे और चौथे स्थान के लिए जापान और मलेशिया की टक्कर होगी|
Next Story
Share it