Begin typing your search above and press return to search.

ताजा खबर

टोक्यो टेस्ट इवेंट: भारतीय महिला हॉकी टीम ने मज़बूत ऑस्ट्रेलिया को जीत से किया वंचित

टोक्यो टेस्ट इवेंट: भारतीय महिला हॉकी टीम ने मज़बूत ऑस्ट्रेलिया को जीत से किया वंचित
X
By

Syed Hussain

Published: 18 Aug 2019 6:09 AM GMT
FIH ओलंपिक्स क्वाइलिफ़ायर की तैयारियों के लिए टोक्यो में खेले जा रहे टोक्यो टेस्ट इवेंट में भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने दूसरे मुक़ाबले में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ 2-2 से ड्रा खेला। पहले मैच में मेज़बान जापान को 2-1 से हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया जैसी मज़बूत टीम के ख़िलाफ़ ये ड्रॉ भारतीय महिला टीम की बेहतरीन तैयारी को दर्शा रहा है। https://twitter.com/TheHockeyIndia/status/1162912664160329728?s=20 पहले क्वार्टर से ही ये साफ़ हो गया था कि मुक़ाबला दिलचस्प होने वाला है, दोनों ही टीमों का डिफ़ेंस शानदार नज़र आ रहा था। हालांकि भारत को पहला गोल करने का एक मौक़ा ज़रूर आया था जब पेनल्टी कॉर्नर भारत की झोली में आया, लेकिन टीम इंडिया ने इस मौक़े को गंवा दिया। कुछ ही देर बाद ऑस्ट्रेलिया को भी एक पेनल्टी कॉर्नर मिला और ऑस्ट्रेलिया की कैटलीन नॉब्स ने इसे गोल में तब्दील करते हुए ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी थी। पहला क्वार्टर इसी स्कोर पर ख़त्म हुआ। दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही ऑस्ट्रेलिया को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन इस बार भारतीय गोलकीपर सविता ने इसे बचा लिया। इसके बाद तो एक के एक लगातार पेनल्टी कॉर्नर ऑस्ट्रेलिया को मिलते गए लेकिन हर बार सविता चट्टान की तरह सामने खड़ी रहीं। इसके लिए सविता की जितनी तारीफ़ की जाए कम है। सविता के योगदान की बदौलत दूसरे क्वार्टर के ख़त्म होने के बाद स्कोर में कोई बदलाव नहीं हुआ है और अभी भी भारत 0-1 से पीछे था। https://twitter.com/TheHockeyIndia/status/1162897383203565568?s=20 तीसरे क्वार्टर भारत के लिए बेहतरीन रहा और इसकी शुरुआत वंदना के गोल से हुई, इस गोल ने स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। https://twitter.com/TheHockeyIndia/status/1162901654682783744?s=20 हालांकि इस बराबरी को ऑस्ट्रेलिया तीसरे क्वार्टर के ख़त्म होने से पहले बढ़त में बदल दिया और अब ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम 2-1 से आगे हो गई थी। चौथे और आख़िरी क्वार्टर में भारतीय महिला टीम ने अपना संयम बनाए रखा और मैच के अंतिम लम्हों में गुरजीत ने गोल करते हुए स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया और ऑस्ट्रेलिया को जीत से वंचित होना पड़ा। पहले जापान पर जीत और फिर ऑस्ट्रेलिया से ड्रॉ, ये दोनों ही मुक़ाबले भारतीय महिला टीम के मज़बूत इरादों को दर्शाते हैं।
Next Story
Share it