Begin typing your search above and press return to search.

टेबल टेनिस

COVID-19: भारतीय टेबल टेनिस महासंघ ने किये 5 लाख रूपये दान

COVID-19: भारतीय टेबल टेनिस महासंघ ने किये 5 लाख रूपये दान
X
By

Press Trust of India

Updated: 13 April 2022 11:15 PM IST

भारतीय टेबल टेनिस महासंघ ने मंगलवार को कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ प्रधानमंत्री राहत कोष में पांच लाख रूपये देने की घोषणा की। टीटीएफआई ने एक बयान में कहा ,''अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत टीटीएफआई ने प्रधानमंत्री राहत कोष में पांच लाख रूपये का योगदान देने का फैसला किया है।''

इसने कहा ,''यह चेक भारतीय ओलंपिक संघ को भेज दिया गया है जिसने सभी राष्ट्रीय खेल महासंघों से कोष में योगदान देने का अनुरोध किया था।'' टीटीएफआई अध्यक्ष और हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी प्रधानमंत्री राहत कोष में योगदान देने का फैसला किया है ।

यह भी पढ़ें: COVID-19: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने जुटाये 1.25 करोड़

Next Story
Share it