Begin typing your search above and press return to search.

टेनिस

COVID-19: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने जुटाये 1.25 करोड़

COVID-19: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने जुटाये 1.25 करोड़
X
By

Ankit Pasbola

Updated: 15 April 2022 9:25 PM GMT

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए 1.25 करोड़ रूपये जुटाए हैं। उन्होंने यह धनराशि एक हफ्ते में जुटाई। इस बीच उन्होंने हजारों लोगों को भोजन भी प्रदान किया। इस सब की जानकारी उन्होंने ट्विटर के मध्यम से भी दी।

दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सानिया ने ट्वीट कर कहा, "जरूरतमंद लोगों को कुछ सहायता प्रदान करने के लिए हमने पिछले हफ्ते एक टीम के रूप में प्रयास किया। हमने हजारों परिवारों को भोजन प्रदान किया और 1 हफ्ते में 1.25 करोड़ रुपये जुटाए, जो 1 लाख लोगों की मदद करेगा। यह एक सतत प्रयास है और हम सब एकजुट होकर ऐसा कर रहे हैं।"

https://twitter.com/MirzaSania/status/1244569014702989312?s=20

COVID-19 के खिलाफ देश की लड़ाई में मदद करने के लिए कई खेल हस्तियों ने पहले ही आगे आकर अपना योगदान दिया है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिक सहायता और आपातकालीन स्थिति के लिए देशवासियों से फंड जुटाने की अपील की कि जिसके बाद से कई खिलाड़ियों ने अब तक पैसे दान दिए हैं। मंगलवार सुबह तक, भारत में COVID-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1200 से अधिक हो गई और मृत्यु का आंकड़ा 32 हो गया। देश भर में अभी 21 दिनों का लॉकडाउन लगा है।

इससे पहले सचिन तेंदुलकर 50 लाख रुपयों की आर्थिक मदद दी तो वहीं सौरव गांगुली ने 50 लाख रुपयों के चावल दान दिए हैं। रियो ओलंपिक खेलों की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने इस महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए तेलंगाना और आंध्रा प्रदेश राज्यों के चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड में पांच-पांच लाख रूपये दिए हैं। इनके अलावा भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने कोराना वायरस के संक्रमण से निपटने में मदद करने के लिए छह महीने के अपने वेतन को दान करने का ऐलान किया था।

यह भी पढ़ें: कोविड-19 के खिलाफ एएफसी के वीडियो जागरूकता अभियान में दिखेंगे बाईचुंग भूटिया

Next Story
Share it