Begin typing your search above and press return to search.

ताजा खबर

भारत ने स्पेन को 6-1 से रौंद डाला, बेल्जियम दौरे पर गई भारतीय हॉकी टीम की लगातार दूसरी जीत

भारत ने स्पेन को 6-1 से रौंद डाला, बेल्जियम दौरे पर गई भारतीय हॉकी टीम की लगातार दूसरी जीत
X
By

Syed Hussain

Published: 28 Sep 2019 5:05 PM GMT

बेल्जियम दौरे पर गई भारतीय हॉकी टीम का शानदार सफ़र शनिवार को भी जारी रहा, जब टीम इंडिया ने स्पेन को 6-1 से हराते हुए बड़ी जीत दर्ज की। भारत के लिए इस मैच में हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे जबकि मनप्रीत सिंह, नीलकांता शर्मा, मनदीप सिंह और रुपिन्दरपाल सिंह ने एक एक गोल किए।

इससे पहले टीम इंडिया ने वर्ल्ड चैंपियन बेल्जियम को भी दी थी कुछ इस तरह मात

https://twitter.com/TheHockeyIndia/status/1177971043413086208?s=20

पहला क्वार्टर स्पेन 0 भारत 0

भारत ने शुरुआत में ही आक्रमण खेल दिखाना शुरू कर दिया था, हालांकि पहले क्वार्टर में स्पेन को एक पेनल्टी कॉर्नर भी मिला था लेकिन भारतीय गोलकीपर श्रीजेस ने उसे नाकाम कर दिया था। पहले क्वार्टर में दोनों ही टीमों की तरफ़ से कोशिशें कई हुईं लेकिन गोल पोस्ट के अंदर किसी का गोल नहीं गया और पहला क्वार्टर 0-0 पर समाप्त हुआ।

भारतीय महिला टीम ने भी ग्रेट ब्रिटेन के ख़िलाफ़ किया है जीत से आग़ाज़

दूसरा क्वार्टर (हाफ़ टाइम) स्पेन 1 भारत 2

https://twitter.com/TheHockeyIndia/status/1177959427443265536?s=20

टीम इंडिया ने दूसरे क्वार्टर में भी आक्रामक खेल जारी रखा और इसका फ़ायदा तुरंत ही मिला जब मनप्रीत सिंह ने भारत के लिए पहला गोल करते हुए टीम इंडिया को 1-0 से आगे कर दिया था। ये तो बस शुरुआत थी हाफ़ टाइम से ठीक पहले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलते हुए हरमनप्रीत ने अब स्कोर 2-0 कर दिया था। हालांकि तुरंत ही स्पेन की ओर से भी गोल हुआ और हाफ़ टाइम तक स्पेन ने अंतर को एक पर ला दिया था।

भारतीय हॉकी टीम की इस दिग्गज खिलाड़ी के साथ द ब्रिज की EXCLUSIVE बातचीत

तीसरा क्वार्टर स्पेन 1 भारत 4

अभी तीसरा क्वार्टर शुरू हुए दो मिनट भी नहीं हुए थे कि ड्रैग फ़्लिकर हरमनप्रीत ने अपना दूसरा और भारत का तीसरा गोल कर दिया था। इसके बाद स्पेन ने मैच में वापसी करने की भरपूर कोशिश की और कई बार सर्किल के अंदर भी आए लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति को भेद नहीं पाए। अभी स्पेन पर 1-3 का दबाव ही था भारत की ओर से गोल का चौका नीलकांता ने लगाते हुए स्कोर 4-1 कर दिया था।

चौथा क्वार्टर स्पेन 1 भारत 6

चौथे और आख़िरी क्वार्टर में 1-4 से पीछे होने के बाद मेज़बान टीम को वापस आना बहुत मुश्किल था और इसे नामुमकिन बना दिया मनदीप सिंह ने जब उन्होंने एक और गोल करते हुए भारत को 5-1 की बढ़त दिला दी थी। जब लगने लगा था कि टीम इंडिया 5-1 के बड़े अंतर से मुक़ाबला जीत जाएगी, तभी रुपिन्दरपाल सिंह ने इसे और भी बड़ा करते हुए 6-1 कर दिया। इस तरह से टीम इंडिया ने मुक़ाला 6-1 से अपने नाम कर लिया, भारतीय हॉकी टीम की ये लगातार दूसरी जीत है और भारत ओलंपिक क्वालिफ़ायर से पहले पूरी तरह रंग में दिख रहा है।

Next Story
Share it