Begin typing your search above and press return to search.

ताजा खबर

भारतीय हॉकी टीम का बेल्जियम दौरा: पहले ही मैच में टीम इंडिया ने वर्ल्ड चैंपियन बेल्जियम को दी मात

भारतीय हॉकी टीम का बेल्जियम दौरा: पहले ही मैच में टीम इंडिया ने वर्ल्ड चैंपियन बेल्जियम को दी मात
X
By

Syed Hussain

Published: 26 Sep 2019 12:25 PM GMT

गुरुवार को वर्ल्ड चैंपियन और हाल ही में यूरोपियन चैंपियनशिप जीतने वाली बेल्जियम के ख़िलाफ़ भारतीय हॉकी टीम ने जीत के साथ अपने दौरे का आग़ाज़ किया। पांचवीं रैंकिंग की टीम इंडिया ने बेल्जियम की सेकंड स्ट्रिंग टीम को 2-0 से हराया, भारत के लिए पहला गोल मनदीप सिंह और दूसरा गोल आकाशदीप ने किया। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज़ में भारत को 3 मैच बेल्जियम के ख़िलाफ़ जबकि 2 मैच स्पेन के ख़िलाफ़ खेलना है।

पहला क्वार्टर भारत 0 बेल्जियम 0

वर्ल्ड नंबर-2 बेल्जियम के ख़िलाफ़ टीम इंडिया ने शुरुआत शानदार अंदाज़ में की थी जब पहले ही मिनट में भारत के पास गोल करने का मौक़ा था, हालांकि भारत बढ़त बनाने में नाकाम रहा। कुछ ही मिनटों बाद मेज़बान टीम के पास भी पेनल्टी कॉर्नर का मौक़ा आया और अब डर भारत पर था, लेकिन टीम इंडिया के गोलकीपर कृष्णा पाठक ने भारत को बचा लिया। इसी के साथ पहला क्वार्टर बिना किसी के गोल के ख़त्म हुआ।

https://twitter.com/TheHockeyIndia/status/1177180754180112385?s=20

दूसरा क्वार्टर (हाफ़ टाइम) भारत 0 बेल्जियम 0

दूसरे क्वार्टर में मेज़बान टीम कई बार भारत पर आक्रमण करने की कोशिश में थी, लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति भी बेहद शानदार अंदाज़ में बेल्जियम के आक्रामक रवैये का सामना कर रही थी। भारत ने इसी संयम को बनाए रखा और फिर हाफ़ टाइम तक भी दोनों ही टीमों की तरफ़ से कोई स्कोर नहीं हुआ था।

https://twitter.com/TheHockeyIndia/status/1177188404758401024?s=20

तीसरा क्वार्टर भारत 1 बेल्जियम 0

तीसरे क्वार्टर की शुरुआत भारतीय टीम ने बेहतरीन अंदाज़ में की और मनदीप सिंह ने बेल्जियम दौरे पर किसी भी टीम की ओर से पहला गोल करते हुए भारत को मैच में 1-0 से बढ़त दिला दी थी। इसके बाद भी भारतीय टीम का अच्छा प्रदर्शन जारी था और टीम इंडिया ने इस बढ़त को तीसरे क्वार्टर तक भी क़ायम रखा और ये क्वार्टर मनदीप सिंह के नाम रहा।

https://twitter.com/TheHockeyIndia/status/1177192348389789697?s=20

चौथा क्वार्टर (फ़ुल टाइम) भारत 2 बेल्जियम 0

अब भारतीय हॉकी प्रेमियों की नज़र आख़िरी और सबसे अहम क्वार्टर पर थी क्योंकि यही वह क्वार्टर है जब भारत ज़्यादातर मौक़ों पर बढ़त बनाने के बावजूद मैच गंवाता आया है। लेकिन गुरुवार को इसके उलट भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बढ़त 2-0 कर दी थी और ये दूसरा गोल भारत के लिए किया आकाशदीप ने, आकाश के इस गोल के बाद जैसे जैसे समय की आगे बढ़ रहा था भारतीय फ़ैंस की धड़कने भी बढ़ रहीं थी और फिर व्हिसल बजते ही भारत ने मुक़ाबला 2-0 से जीत लिया।

Next Story
Share it