Begin typing your search above and press return to search.

फुटबॉल

COVID-19:आई लीग का भविष्य अधर में, लॉकडाउन के बाद ही होगा फैसला

COVID-19:आई लीग का भविष्य अधर में, लॉकडाउन के बाद ही होगा फैसला
X
By

Press Trust of India

Updated: 13 April 2022 11:41 PM IST

कोरोना वायरस महामारी के कारण निलंबिल आई लीग के बाकी मैच करा पाना संभव नहीं लग रहा और इसके बारे में फैसला देशव्यापी 21 दिवसीय लॉकडाउन खत्म होने के बाद ही लिया जा सकेगा। आई लीग 14 मार्च को स्थगित कर दी गई थी जब चार दौर के मैच बाकी थे। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के एक अधिकारी ने कहा ,''अब आई लीग के बाकी मैच हो पाना संभव नहीं लगता। टूर्नामेंट खत्म करने में डेढ महीना लगेगा। हम संबंधित पक्षों से मुलाकात के बाद इस पर फैसला लेंगे। यह बैठक 15 अप्रैल के बाद ही हो सकेगी ।''

मोहन बागान का खिताब जीतना तय लग रहा है जबकि दूसरे स्थान के लिये ईस्ट बंगाल , मिनर्वा पंजाब (16 मैचों में 23 अंक) और रीयल कश्मीर (15 मैचों में 22 अंक) में मुकाबला है।

यह भी पढ़ें : COVID-19: यूएन-डब्ल्यूएचओ अभियान से जुड़ेंगे मोहन बागान, ईस्ट बंगाल

यह भी पढ़ें : COVID-19: फीफा ने भारत में होने वाला अंडर-17 महिला विश्वकप स्थगित किया

Next Story
Share it