क्रिकेट
IND W vs AUS W T20 1st Match: बेथ मूनी की तूफानी पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 विकेट से हराया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाये। दीप्ति शर्मा ने अंत के ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंद पर 36 रनों की नाबाद पारी खेली। देविका वैद्य ने नाबाद 25 रन बनाये।
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस लक्ष्य को 11 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। टीम इंडिया के लिए एक कैच मंहगा पड़ गया। बेथ मूनी को 1 रन पर जीवनदान मिला और उन्होंने 89 रनों की शानदार पारी खेलकर ऑस्ट्रलिया की जीत में एहम भूमिका निभाई।
Live Updates
- 9 Dec 2022 2:49 PM GMT
ऋचा घोष आउट
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऋचा घोष काफी आक्रामक नजर आ रहीं थीं। लेकिन एश्ले गार्डनर की गेंद पर हैली ने उनको स्टंप आउट कर दिया है। ऋचा ने 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 20 गेंदों में 36 रन बनाए हैं। उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर दीप्ति शर्मा आयी हैं।
- 9 Dec 2022 2:36 PM GMT
भारत का स्कोर 100 के पार
ऋचा घोष की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी जारी है। ऋचा 4 चौकों के साथ 25 रन बना चुकी है। भारत के 15 ओवर के बाद 4 विकेट पर 115 रन हो गए है।
- 9 Dec 2022 2:24 PM GMT
हरमनप्रीत कौर आउट
जब लग रहा था कप्तान हरमनप्रीत कौर टीम के स्कोर को आगे ले जा रही है, वह 23 गेंदों पर 21 रन बनाकर एक आसान कैच देकर आउट हो गयी है। सदरलैंड का यह दूसरा कैच है। उनकी जगह अब ऋचा घोष क्रीज़ पर आयी है। भारत का स्कोर 4 विकेट पर 76 रन।
- 9 Dec 2022 2:11 PM GMT
स्मृति मंधाना आउट, भारत को तीसरा झटका
टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा है। उन्होंने 22 गेंदो पर 28 रनों की पारी खेली। उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर देविका वैद्य क्रीज पर आयी हैं।
- 9 Dec 2022 2:10 PM GMT
पावर प्ले में भारत ने बनाये 47 रन
भारत ने पावर प्ले में दो विकेट के नुकसान पर 47 रन बना लिये हैं। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना 25 रन और हरमनप्रीत कौर 1 रन बनाकर खेल रही हैं।
- 9 Dec 2022 2:01 PM GMT
जेमिमा रोड्रिग्स आउट, भारत को दूसरा झटका
टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा है। जेमिमा रोड्रिग्स बिना खाता खोले आउट हो गयी हैं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से शानदार ऑलराउंडर एलिस पेरी ने पहले शेफाली वर्मा को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया उसके बाद अब जेमिमा रॉड्रिग्स को शून्य पर चलता किया है। उनकी जगह बल्लेबाजी करने कप्तान हरमनप्रीत कौर क्रीज पर आयी हैं।
- 9 Dec 2022 1:58 PM GMT
शेफाली वर्मा आउट, भारत को पहला झटका
सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा 21 रन बनाकर आउट हो गयी हैं। भारत को पहला झटका लगा है। उन्होंने 10 गेंदो में 2 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 21 रनों की तेज पारी खेली। लेकिन तीसरे ओवर में एलिस पेरी ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया हैv उनकी जगह बल्लेबाजी करने जेमिमा रोड्रिग्स क्रीज पर आयी हैं।
- 9 Dec 2022 1:56 PM GMT
शेफाली वर्मा की आक्रामक शुरुआत
टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने आक्रामक तरीके से शुरुआत की है। उन्होंने पहले ही ओवर में एक चौके और एक ही छक्के की मदद से 11 रन जड़ दिए हैं।
- 9 Dec 2022 1:55 PM GMT
शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना क्रीज पर
भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है। सलामी बल्लेबाज के तौर पर शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना क्रीज पर मौजूद हैं। टीम को दोनों से एक बड़ी साझेदारी की उम्मीद होगी।
- 9 Dec 2022 1:49 PM GMT
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
एलिसा हेली (कप्तान), ताहिला मैग्राथ, एश्ले गार्डनर, किम गार्थ, जेस जोनासेन, अलाना किंग, बेथ मूनी, एलिसा पेरी, मेगन स्कट, एनाबेल सदरलैंड और ग्रेस हैरिस