Begin typing your search above and press return to search.

एथलेटिक्स

नेशनल ओपन एथलेटिक्स: तेजिंदर पाल सिंह तूर ने शॉटपुट में अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा

तेजिंदर सिंह ने 20.92 गोला फेंककर अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा

नेशनल ओपन एथलेटिक्स: तेजिंदर पाल सिंह तूर ने शॉटपुट में अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा
X
By

Ankit Pasbola

Published: 13 Oct 2019 6:11 AM GMT

भारतीय स्टार शॉटपुट खिलाड़ी तेजिंदर पाल सिंह तूर ने 59वें नेशनल ओपन एथलेटिक्स में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने शनिवार को रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में 20.92 मीटर गोला फेंककर अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता शाटपुट खिलाड़ी तेजिंदर पाल सिंह तूर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी उन्हें ओलम्पिक का टिकट नहीं दिलवा सका। आपको बता दें ओलम्पिक के लिए क्वालिफिकेशन मार्क 21.10 मीटर निर्धारित किया गया है।

https://twitter.com/afiindia/status/1183007755520491521?s=20

25 वर्षीय तेजिंदर ने अपने दूसरे प्रयास में 21.29 मीटर गोला फेंक कर इतिहास रच दिया था लेकिन उनका यह थ्रो फाउल करार दिया गया। तेजिंदर सिंह ने हाल ही में दोहा में खेली गई विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपेक्षाकृत प्रदर्शन नहीं किया था और क्वालिफिकेशन राउंड में ही बाहर हो गये थे। उन्होंने प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में सर्वाधिक 20.43 मीटर गोला फेंका और 34 प्रतिभागियों में 18वां स्थान हासिल किया। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20.75 मीटर था, जो उन्होंने पिछले साल जकार्ता में हुए एशियाई खेलों में किया था।

नेशनल ओपन एथलेटिक्स: दुती चंद ने इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक जीता, अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा

इससे पहले दुती ने रांची के बिरसा मुंण्डा स्टेडियम में खेले जा रहे 59वें नेशनल ओपन एथलेटिक्स के सौ मीटर दौड़ में अपना ही राष्ट्रिय रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता था। सेमीफाइनल में उन्होंने 11.22 सेकेंड का समय निकालते हुए नेशनल्स में नया कीर्तिमान स्थापित किया। इससे पहले उनका बेस्ट प्रदर्शन 11.26 सेकेंड था, जो उन्होंने इसी साल अप्रैल में एशियाई चैम्पियनशिप में बनाया था।

नेशनल ओपन एथलेटिक्स: अन्नू रानी ने महिलाओ की भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता

Next Story
Share it