Begin typing your search above and press return to search.

एथलेटिक्स

पैदल चाल खिलाड़ी भावना जाट ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया

पैदल चाल खिलाड़ी भावना जाट ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया
X
By

Ankit Pasbola

Updated: 1 May 2022 3:56 PM GMT

भारतीय पैदल चाल खिलाड़ी भावना जाट ने आगामी टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने रांची में खेली जा रही सातवीं नेशनल रेस वॉक प्रतियोगिता में महिलाओं की 20 किमी रेस वॉक इवेंट में ओलंपिक का टिकट हासिल किया है। इसके साथ ही वह ओलंपिक टिकट हासिल करने वाली अब तक कि कुल 64वीं भारतीय खिलाड़ी बन गई है।

राजस्थान की भावना ने नये राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। उन्होंने नेशनल रेस वॉक चैंपियनशिप में 1 घंटा 29 मिनट और 54 सेकेंड के साथ रेस पूरी की। गौरतलब हो कि टोक्यो ओलंपिक क्वालिफिकेशन मार्क 1 घंटा 31 मिनट का समय निर्धारित था। इसके अलावा एक अन्य महिला पैदल चाल खिलाड़ी प्रियंका गोस्वामी नजदीकी अंतर से चूक गई। उन्होंने 20 किमी रेस 1 घंटा 31 मिनट और 36 सेकेंड में पूरी की

https://twitter.com/afiindia/status/1228513428798525440?s=20

इससे पहले पुरुषों के पैदल चाल खिलाड़ी के टी इरफ़ान पिछले साल ही ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में सफल हुए थे। उन्होंने जापान के नोमी में एशियन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में यह उपलब्धि हासिल की थी। के टी इरफान ने 20 किमी पैदल चाल में चौथा स्थान हासिल कर 2020 के टोक्यो ओलिंपिक के लिए टिकट कटा लिया था। इरफान ने एक घंटे 20 मिनट और 57 सेकंड का समय लिया, जबकि टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफिकेशन मार्क 1 घंटे और 21 मिनट निर्धारित था।

यह भी पढ़ें: एथलेटिक्स: के टी इरफान ने कटाया 2020 टोक्यो ओलंपिक का टिकट

Next Story
Share it