हैदराबाद के 5 वर्षीय आश्मान तनेजा ने ताइक्वांडो में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

Update: 2020-01-14 10:07 GMT

हैदराबाद के 5 वर्षीय ताइक्वांडो खिलाड़ी आश्मान तनेजा ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने ताइक्वांडो में एक घंटे तक क्लीन नी स्ट्राइक करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा दिया है। आशमान ताइक्वांडो के अच्छे खिलाड़ी हैं, इससे पहले उन्होंने यूएसए वर्ल्ड ओपन में रजत पदक जीता था। आश्मान ने इस रिकॉर्ड को हासिल करने में काफी मेहनत की है। उन्होंने एक घंटे तक बिना रुके सफलतापूर्वक 1100 से अधिक नी स्ट्राइक कर यह कीर्तिमान स्थापित किया है।

https://twitter.com/ANI/status/1216743390802411520?s=20

आश्मान के पिता आशीष तनेजा ने बताया कि वह एक और रिकॉर्ड की तैयारी कर रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने कहा, "मेरे बेटे ने विश्व रिकॉर्ड के लिए बहुत मेहनत की है, वह अपनी बहन से प्रेरित था और उसने पहले प्रशिक्षण शुरू किया था। वह रिकॉर्ड हासिल करने वाला सबसे छोटा बच्चा था। आश्मान अब एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए मेहनत कर रहे हैं और वह जल्द ही इसे हासिल भी कर लेंगे।"

आश्मान की बहन भी ताइक्वांडो खिलाड़ी हैं। इस छोटी सी उम्र में विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले हैदराबाद के आश्मान ने इस सफलता का श्रेय अपनी बहन को दिया है। इस संबंध में उन्होंने कहा है कि, "जब मेरी बहन को दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड मिले, तो मैं भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को सुरक्षित करना चाहता था। मेरी बहन मेरी प्रेरणा है।"

Similar News