निशानेबाजी विश्व कप: भारतीय निशानेबाज मिराज खान ने रचा इतिहास, स्कीट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने

इस प्रतियोगिता में भारत को अभी तक 5 स्वर्ण , 5 रजत और 3 कांस्य पदक सहित कुल 13 पदक हासिल हुए हैं।

Update: 2022-07-18 15:24 GMT

मिराज अहमद खान

चांगवान में चल रहे निशानेबाजी विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को भारतीय निशानेबाज मिराज अहमद खान ने इतिहास रचते हुए स्कीट में स्वर्ण पदक जीता। वें इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय निशानेबाज बने। उन्होंने फाइनल में कोरिया और ब्रिटेन के निशानेबाज को पछाड़कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। 

मिराज ने 40 शॉट फाइनल इवेंट में कोरिया के मिंसू किम (36) और ब्रिटेन के बेन लेवेलिन (26) को हराकर 37 का सनसनीखेज स्कोर बनाया और स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। वही कोरिया के मिंसू किम और ब्रिटेन के बेन लेवेलिन ने रजत और कांस्य पदक जीता। 

वही आज ही दिन में अंजुम मौदगिल, आशी चौकसे और सिफ्ट कौर समरा की तिकड़ी ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3पी टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। भारतीयों ने कांस्य पदक मैच में शीलन वेबेल, नादिन उनगेरैंक और रेबेका कोएक की ऑस्ट्रियाई टीम को 16-6 से हराकर आराम से कांस्य पदक जीत लिया।

इस प्रतियोगिता में भारत को अभी तक 5 स्वर्ण , 5 रजत और 3 कांस्य पदक सहित कुल 13 पदक हासिल हुए हैं।

Tags:    

Similar News