निशानेबाज़ी विश्व कप: अनीश-रिद्धम की जोड़ी ने जीता कांस्य पदक

भारतीय जोड़ी ने प्लेआफ मुकाबले में चेक गणराज्य की अन्ना देदोवा और मार्टिन पोद्रास्की की जोड़ी को 16-12 से हराकर पदक अपने नाम किया

Update: 2022-07-19 10:18 GMT

अनीश भानवाला और रिद्धम सांगवान

चांगवन में चल रहे आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप में भारत के झोली में एक और पदक आया हैं। विश्व कप में भारतीय खिलाड़ी लगातार अपना शानदार प्रदर्शन दिखा रहें हैं।

निशानेबाजी विश्व कप में मंगलवार को भारतीय युवा निशानेबाज अनीश भानवाला और रिद्धम सांगवान ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया हैं। भारतीय जोड़ी ने प्लेआफ मुकाबले में चेक गणराज्य की अन्ना देदोवा और मार्टिन पोद्रास्की की जोड़ी को 16-12 से हराकर पदक अपने नाम किया।

इसी के साथ भारत अब तक पांच स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदक सहित कुल 14 पदक के साथ चांगवन विश्व कप की पदक तालिका में शीर्ष पर अपना स्थान बनाए हुए हैं।

बता दे जोड़ी के रूप में यह अनीश और रिद्धम का विश्व कप का दूसरा पदक है। दोनों ने इस साल मार्च में हुए काहिरा विश्व कप के 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

इससे पहले बीते शनिवार को आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप की 50 मीटर थ्री पोजीशंस स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने हंगरी के जलान पेकलर को 16-12 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था।

Tags:    

Similar News