निशानेबाजी चयन ट्रायल्स की 25 मीटर पिस्टल प्रतियोगिता में रिदम सांगवान ने हासिल की जीत

हरियाणा की रिदम ने स्वर्ण पदक वाले दौर में 31 अंक बनाए हुए 27 अंक बनाने वाली महाराष्ट्र की अभिंद्या अशोक पाटिल को पीछे छोड़ी दिया।

Update: 2022-08-24 13:31 GMT

रिदम सांगवान

राष्ट्रीय निशानेबाजी चयन ट्रायल्स में बुधवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए रिदम सांगवान ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल प्रतियोगिता में जीत हासिल की हैं। हरियाणा की रिदम ने स्वर्ण पदक वाले दौर में 31 अंक बनाए हुए 27 अंक बनाने वाली महाराष्ट्र की अभिंद्या अशोक पाटिल को पीछे छोड़ी दिया।

खास बता है कि क्वालीफाइंग राउंड में रिदम 95 प्रतिभागियों में पहला स्थान हासिल किया था, उन्होंने क्वालीफाइंग में 585 अंक बनाए थे। अभिंद्या क्वालीफाइंग में 577 अंक बनाकर पांचवें स्थान पर जबकि नाम्या 575 अंकों के साथ छठे स्थान पर रही थी।

वहीं महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में हरियाणा की दिव्यांशी ने पंजाब की सिमरनप्रीत कौर बरार को हराकर स्वर्ण पदक जीता। दिव्यांशी ने 24 जबकि सिमरनप्रीत ने 23 अंक बनाए। इसके अलावा खुशी कपूर 16 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।

Tags:    

Similar News