जूनियर निशानेबाजी विश्व कप में भारतीय निशानेबाज़ों ने किया दमदार प्रदर्शन, रुद्रांक्ष और अभिनव ने जीते स्वर्ण और रजत पदक

रुद्रांक्ष ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में अभिनव को 17-13 से शिकस्त दी

Update: 2022-05-11 15:13 GMT

जर्मनी के सुहल में चल रहे आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में भारतीय युवा निशानेबाज़ों का शानदार प्रदर्शन जारी है। बुधवार को पुरुष 10 मीटर राइफल स्पर्धा में भारत के रुद्रांक्ष और अभिनव देश के लिए स्वर्ण और रजत पदक जीते। जहां रुद्रांक्ष ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में अभिनव को 17-13 से शिकस्त दी। वही जूनियर महिला 10 मीटर एयर राइफल में भारत की रमिता को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। निशानेबाजी 

पुरुष 10 मीटर राइफल स्पर्धा में भारत के दोनों ही निशानेबाज़ों ने शुरुआत से ही दमदार प्रदर्शन किया। रुद्रांक्ष ने क्वालीफाइंग राउंड में 627.5 अंक के साथ शीर्ष पर रहे। रुद्रांक्ष के अलावा अभिनव और पार्थ मखीजा ने फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई किया। जहां फाइनल में अभिनव ने बेहतर शुरुआत की और पहले तीन शॉट के बाद वह रुद्रांक्ष से 4-2 से आगे थे। रुद्रांक्ष ने हालांकि जल्द ही वापसी करते हुए अभिनव को पीछे छोड़ दिया और फिर बढ़त बरकरार रखते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

वही अभिनव ने रजत पदक अपने नाम किया। जर्मनी के नाइल्स पालबर्ग ने कांस्य पदक जीता। वही भारत के तीसरे निशानेबाज़ पार्थ मखीजा कोई भी पदक जीतने में असफल रहे। जूनियर शूटिंग विश्व कप में भारत अभी तक एक स्वर्ण और दो रजत पदक के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर चल रहा है।

Tags:    

Similar News