आईएसएसएफ विश्व कप में भारत को मिली दोहरी सफलता, अंजुम मोदगिल और पुरुष टीम ने जीता रजत पदक

यह विश्व कप में अंजुम का दूसरा व्यक्तिगत रजत पदक है

Update: 2022-06-04 10:24 GMT

निशानेबाज अंजुम मोदगिल ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में रजत पदक जीता

अजरबैजान के बाकू में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को विश्व कप में भारत को दोहरी सफलता हाथ लगी। जहां एक ओर भारत की अनुभवी निशानेबाज अंजुम मोदगिल ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में रजत पदक जीता। तो वही दूसरी ओर पुरुषों की भारतीय टीम ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन टीम प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। इसी के साथ अब भारत एक स्वर्ण और तीन रजत पदक के साथ विश्व कप की पदक तालिका में नंबर तीन पर पहुंच गया है । 

अंजूम ने विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन किया। क्वालिफिकेशन के दूसरे चरण में वह 406.5 अंक के साथ इब्सेन (411.4) के बाद दूसरे स्थान पर रही। अंजुम ने इस प्रतिद्वंद्वी को इसके बाद फाइनल में कड़ी चुनौती दी, लेकिन डेनमार्क की इस खिलाड़ी के पार नहीं पा सकीं। और फाइनल में वे डेनमार्क की खिलाड़ी से 12-16 से हार गईं। जिसके कारण उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। यह विश्व कप में अंजुम का दूसरा व्यक्तिगत रजत पदक है। 

वही दूसरी ओर स्वप्निल, दीपक कुमार और गोल्डी गुर्जर की पुरुषों की भारतीय टीम ने '3पी' टीम प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। भारतीय तिकड़ी क्वालीफाइंग के दो चरण में शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में पहुंची लेकिन उन्हें क्रोएशिया से 7-17 से हार का सामना करना पड़ा। इस स्पर्धा में यूक्रेन ने कांस्य पदक जीता।

इन दोनों पदकों के अलावा शुक्रवार को भारत के पास और पदक आने की उम्मीद थी। लेकिन महिलाओं की प्रतियोगिता में भारत करीबी अंतर से दो पदक से चूक गया। आयुषी पोद्दार 585 के स्कोर के साथ 16वें स्थान पर रही। वह शीर्ष आठ में जगह बनाने से एक अंक से चूक गयी। इस स्पर्धा में आशी चौकसी 584 के स्कोर के साथ 20वें स्थान पर रही। 

Tags:    

Similar News