ISSF World Championship: पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल करने के लिए काहिरा विश्व कप में उतरेंगे ये भारतीय खिलाड़ी

इसमें सीनियर और जूनियर वर्ग में कुल 70 प्रतियोगिताओं का आयोजन होना हैं। जिसमें 10 ओलंपिक प्रतियोगिताएं भी शामिल हैं।

Update: 2022-10-13 06:32 GMT

काहिरा में गुरुवार से शुरू हो रहे आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप राइफल/पिस्टल में पेरिस ओलंपिक के लिए 30 से अधिक कोटे के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाले 66 भारतीय निशानेबाजों में ओलंपिक रजत पदक विजेता विजय कुमार समेत मनु भाकर और अंजुम मोदगिल शामिल हैं।

इस चैंपियनशिप का आयोजन 11 अक्टूबर से 27 अक्टूबर के बीच होना हैं। जहां सीनियर और जूनियर वर्ग में कुल 70 प्रतियोगिताओं का आयोजन होना हैं। जिसमें 10 ओलंपिक प्रतियोगिताएं भी शामिल हैं।गौरतलब है कि प्रतियोगिता में पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए कुल 32 कोटा स्थान दांव पर हैं। ओलंपिक पुरुष और महिला वर्ग की चार व्यक्तिगत स्पर्धाओं में चार कोटा स्थान दांव पर होंगे।

बता दें इस प्रतियोगिता के पहले दिन केवल एक स्पर्धा में पदक दिए जाएंगे। जो कि जूनियर महिला 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा होगी, जहां भारत की ओर से ईशा सिंह, नम्या कपूर और विभूति भाटिया प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी।

इस बार की भारतीय टीम का हिस्सा लंदन ओलंपिक में रजत पदक हासिल कर चुके विजय कुमार भी वापसी को तैयार हैं। विजय के साथ टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा ले चुकीं अंजुम मोदगिल, मनु भाकर, इलावेनिल वलारिवन और ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर भी चुनौती पेश करेंगी।

बता दें इस चैंपियनशिप में छह देश एक दूसरे से सामना करेंगे। जहां भारत से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद की जायेगी।

Tags:    

Similar News