ISSF World Championship: भारत के नाम दो और पदक

टीम के खाते में इस विश्व चैंपियनशिप से 12 स्वर्ण, नौ रजत और 13 कांस्य पदक आये

Update: 2022-10-24 07:51 GMT

रिदम सांगवान, अभिदन्या अशोक पाटिल और मनु भाकर  

भारत ने रविवार को यहां आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व चैंपियनशिप में दो और पदक जीते।

महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम ने रजत जीत जबकि पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन टीम ने कांस्य पदक जीता। 

रिदम सांगवान, मनु भाकर और अभिदन्या अशोक पाटिल की महिलाओं तिकड़ी ने 25 मीटर पिस्टल टीम ने क्वालीफिकेशन के चरण में 873 अंक के साथ छठा स्थान हासिल किया। टीम दूसरे चरण में चीन के बाद दूसरे स्थान पर रही। फाइनल में हालांकि चीन की टीम ने भारतीय टीम को 16-0 की करारी शिकस्त दी।

पुरुषों की 3 पोजीशन राइफल में ऐश्वर्य तोमर, स्वप्निल कुसाले और नीरज कुमार शुरुआती क्वालिफिकेशन चरण में 1324 के संयुक्त स्कोर के साथ शीर्ष पर रहे। यह टीम दूसरे चरण में कुल 873 अंक के साथ चौथे स्थान पर रही। उन्होंने हालांकि शूट-आउट के जारिये कांस्य पदक मुकाबले में अमेरिका को 17-15 से हराया।

भारत ने चैंपियनशिप में पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए दो कोटे के साथ अपने अभियान को खत्म किया। टीम के खाते में इस विश्व चैंपियनशिप से 12 स्वर्ण, नौ रजत और 13 कांस्य पदक आये।

Tags:    

Similar News