जूनियर विश्व कप के 25 मीटर एयर पिस्टल में भारतीय महिलाओं ने किया पदकों का क्लीन स्वीप
इसी के साथ चैंपियनशिप की पदक तालिका में भी भारत का प्रथम स्थान पक्का हो गया
जर्मनी के सुहल में चल रहे आईएसएसएफ निशानेबाजी जूनियर विश्व कप में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन जारी है। चैंपियनशिप के छठे दिन भारतीय महिलाओ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 मीटर एयर पिस्टल में क्लीन स्वीप किया। इस प्रतियोगिता में भारतीय महिलाओ ने ही स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक पर कब्ज़ा जमाया। इसी के साथ चैंपियनशिप की पदक तालिका में भी भारत का प्रथम स्थान पक्का हो गया। इन तीन पदकों के साथ चैंपियनशिप में भारत के कुल 20 पदक हो गए। जिनमें में 9 स्वर्ण, 10 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल है।
25 मीटर एयर पिस्टल में भारतीय महिलाओं की तिगड़ी शुरू से ही दमदार फॉर्म में थी। तीनों ने क्वालिफिकेशन राउंड में दमदार प्रदर्शन करते हुए टॉप 3 में लग बनाई। जहां रिदम सांगवान 588 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहीं, जबकि मनु भाकर 584 के साथ दूसरे और नाम्या कपूर 583 के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। फिर एलिमिनेटर में नाम्या ने 12 हिट के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि रिदम ने उसके बाद 11 हिट के साथ दूसरे स्थान पर पदक जीता। मनु ने 17 हिट के साथ आराम से दूसरे एलिमिनेटर में शीर्ष स्थान हासिल किया। अंतिम स्कोर में रिदम के 31 हिट और मनु के 26 हिट थे, जबकि नाम्या ने अपने नाम पर 16 हिट किये। और तीनों क्रमश पहले, दूसरे और तीसरे पायदान पर रही।
इसके अलावा चैंपियनशिप के 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में शिवम डबास ने देश के लिए रजत पदक जीता। वो इटली के डैनिलो सोलाजो को 15-17 से हरा गए। इसी के साथ चैंपियनशिप में भारत के कुल 20 पदक हो गए। जिनमें में 9 स्वर्ण, 10 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल है।