अनुभवी निशानेबाज चैन सिंह निशानेबाजी ट्रायल्स के राइफल प्रोन टी5 स्पर्धा में जीते, नीरज कुमार को दी शिकस्त

चैन सिंह ने 60 निशानों की स्पर्धा में 623.6 अंक से नौसेना के नीरज कुमार को हराया जो 622.5 अंक से दूसरे स्थान पर रहे।

Update: 2022-08-22 10:20 GMT

भारतीय अनुभवी निशानेबाज चैन सिंह ने राष्ट्रीय निशानेबाजी चयन ट्रायल्स की पुरूष 50 मीटर राइफल प्रोन टी5 स्पर्धा में जीत हासिल की हैं। रविवार को हुई इस स्पर्धा में चैन सिंह ने 60 निशानों की स्पर्धा में 623.6 अंक से नौसेना के नीरज कुमार को हराया जो 622.5 अंक से दूसरे स्थान पर रहे।

वहीं चांगवान विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाले मध्य प्रदेश के प्रतिभाशाली निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर 622.2 अंक से तीसरा स्थान हासिल करने में सफल रहे।

25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल टी5 में ट्रायल्स में उत्तराखंड के अंकुर गोयल ने हरियाणा के समीर को 28 - 25 से हराया। जबकि दस साल पहले ओलंपिक में रजत पदक हासिल कर चुके विजय कुमार 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल टी5 में तीसरे स्थान पर रहे।

Tags:    

Similar News