निशानेबाजी विश्व कप: अंजुम मोदगिल ने बेहतरीन प्रदर्शन कर कांस्य पदक किया अपने नाम

कारण भारत चार स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ हैं

Update: 2022-07-17 12:41 GMT

अंजुम मोदगिल

चांगवन में चल रहे आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप में भारतीय निशानेबाज अंजुम मोदगिल ने महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया हैं।

अंजुम ने नीलिंग में 100.7, प्रोन में 101.6 और स्टैंडिंग पोजीशन में 200.6 अंक जुटाए, और फाइनल में 402.9 अंक के साथ तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाने में सफल हुई। वहीं इस मुकाबले में जर्मनी की अन्ना जेनसन ने स्वर्ण और इटली की बारबरा गैमबारो ने रजत पदक अपने नाम किया।

बता दें, 2018 विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता अंजुम ने शनिवार को रैंकिंग दौर में छठे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। अंजुम का विश्व कप चरण में यह लगातार दूसरा व्यक्तिगत पदक है। उन्होंने पिछले महीने बाकू विश्व कप में इसी स्पर्धा का रजत पदक जीता था।

गौरतलब है कि विश्व कप में भारतीय खिलाड़ी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं, जिस कारण भारत चार स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ हैं।

Tags:    

Similar News