मानवजीत सिंह ने राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में अपना 12वां गोल्ड जीता

Update: 2019-11-23 09:21 GMT

दिल्ली के डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में खेली जा रही 63वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में मानवजीत सिंह संधू ने सोने पर निशाना साधा है। उन्होंने शुक्रवार को शॉटगन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना 12वां पुरूष ट्रैप स्वर्ण पदक हासिल किया। वह इस प्रतियोगिता में पंजाब का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस स्पर्धा का रजत भी पंजाब के ही विश्वजीत सिंह सिद्धू ने जीता जबकि कांस्य पदक तेलंगाना के केनान चेनाई के हिस्से में गया।

फाइनल मुकाबला काफी नजदीकी रहा, जिसमें मानवजीत सिंह ने 50 में से 42 निशाने लगाए दूसरी तरफ विश्वजीत सिंह ने 41 निशाने लगाये। मानवजीत ने जीत के बाद कहा, "हालिया एशियाई चैम्पियनशिप में निराशा के बाद राष्ट्रीय चैंपियन बनना बहुत विशेष है। फाइनल किसी भी दिशा में जा सकता है, और यह इसे और अधिक विशेष बनाता है। अतीत केवल इतिहास है और आप केवल अपने अंतिम परिणाम के रूप में अच्छे हैं।"

यह भी पढ़ें: श्रेयसी सिंह ने राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता

https://twitter.com/manavrathore_/status/1197850136233177088?s=20

दूसरी तरफ राजस्थान के मानवादित्य सिंह राठौड़ ने जूनियर वर्ग में अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता। इस स्पर्धा का खिताबी मुकाबला भी काफी रोचक रहा, जिसमें मानवादित्य ने नजदीकी अंतर से बाजी मारी। पंजाब के जंगशेर सिंह विर्क ने रजत पदक जीता तो इस स्पर्धा का कांस्य पदक भी राजस्थान के विवान कपूर के नाम रहा। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष नरिंदर कुमार बत्रा ने विजेताओं को पदक प्रदान किए।

Similar News