टोक्यो ओलंपिक्स से पहले भारतीय दिग्गज निशानेबाज़ों का निराशाजनक प्रदर्शन

Update: 2019-08-23 06:45 GMT

फ़िनलैंड में हो रहे शॉट गन वर्ल्ड कप में भारत का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा| भारत की तरफ से सबसे अच्छा प्रदर्शन अनंत जीत सिंह नरुका का था जिन्होंने 125 में से 22 , 23 , 24 , 24 और 23 मार 116 आंक हासिल कर 42 स्थान प्राप्त किया| कुल 129 शूटर्स के बीच, एशियाई चैम्पियन अंगद वीर सिंह बाजवा ने 75 स्थान हासिल करते हुए 113 अंक बनाये जहाँ उन्होंने 21 , 23 , 24 , 23 , और 22 के साथ एक भी परफेक्ट शॉट नहीं मारा|

इटली के लुइगी लोडडे ने 125 के साथ परफेक्ट शॉट मारा| भारत की तरफ से ओलंपिक्स में हिस्सा ले चुके मेराज अहमद खान का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा| उन्होंने एक परफेक्ट शॉट के साथ शुरुआत तो की पर उसको कंटिन्यू नहीं कर पाए और बाकि 21 ,22 ,22 और 22 ही मार पाए|

मैराज अहमद खान

राइफल और पिस्टल शॉटर्स इस साल के आखिरी वर्ल्ड कप रिओ डी जनेरियो में हिस्सा लेंगे| ओलंपिक्स के लिए अपनी सीट निश्चित करने वाले अभी तक अंजुम मोदगिल, अपूर्वी चंदेला, सौरभ चौधरी, अभिषेक वर्मा, दिव्यनाश सिंह पंवार, राही सरनोबत, और मनु भाकर है|

अब गौर करने वाली बात तो यह है की क्या भारतीय शूटर्स ओलंपिक्स के लिए तैयार हैं? यह सवाल इसलिए भी खड़ा होता है क्यूंकि अब टोक्यो को 1 साल रह गया है और ऐसे में भारत का प्रदर्शन अच्छा होने की बजाये गिरता जा रहा है| अब इसके पीछे की वजह क्या है वह तो हम नहीं बता सकते पर यह ज़रूर साफ़ है की उनके ख़राब प्रदर्शन की वजह से भारत अंक तालिका में ज़रूर फिसलता दिख रहा है|

Similar News