एशियाई शूटिंग चैम्पियनशिप: भारत ने हासिल किये तीन ओलंपिक कोटा

Update: 2019-11-11 09:34 GMT

दोहा में खेली जा रही 14वीं एशियाई शूटिंग चैम्पियनशिप में भारत ने रविवार को तीन ओलंपिक टिकट हासिल किये हैं। भारत की ओर से ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर, मैराज अहमद और अंगद वीर बाजवा ने आगामी टोक्यो ओलंपिक का टिकट कटवाया है। इसके साथ ही भारत ने अब तक 15 ओलंपिक कोटा हासिल कर लिये हैं। ओलंपिक कोटे के लिहाज से यह भारतीय निशानेबाजों का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले लंदन ओलंपिक 2012 में भारत के 11 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया था जबकि रियो ओलिंपिक 2016 में 12 भारतीय निशानेबाज उतरे थे।

  ऐश्वर्या प्रताप तोमर ने कांस्य पदक जीता:

https://twitter.com/Media_SAI/status/1193520120351481856?s=20

युवा निशानेबाज ऐश्वर्या प्रताप तोमर ने पुरुषों की 50 मीटर 3 पोजिशन राइफल इवेंट में कांस्य पदक जीतकर ओलंपिक का टिकट हासिल किया। तोमर ने फाइनल में 449.1 अंक बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया। कोरिया के किम जोंगयुन (459.9) ने स्वर्ण ओर चीन के झोंगहाओ झाओ (459.1) ने रजत पदक जीता। तोमर थ्री पोजीशन में संजीव राजपूत के बाद कोटा हासिल करने वाले दूसरे भारतीय निशानेबाज बने हैं।

अंगद सिंह बाजवा ने सोने पर निशाना साधा, मैराज अहमद ने रजत जीता :

दोहा में खेली जा रही 14वीं एशियाई शूटिंग चैम्पियनशिप की स्कीट स्पर्धा में भारतीय निशानेबाजों का दबदबा देखने को मिला। अंगद वीर सिंह बाजवा ने पुरुषों के स्कीट स्पर्धा में सोने पर निशाना साधा तो दूसरी तरफ हमवतन मैराज अहमद ने कड़ी टक्कर देते हुए रजत पदक पर कब्जा किया। दोनों ही निशानेबाजों ने टोक्यो ओलंपिक के लिए अपना-अपना टिकट कटवाया।

एशियाई शूटिंग चैम्पियनशिप: तेजस्विनी सावंत ने 12वां ओलंपिक कोटा हासिल किया

Similar News