Pune Half Marathon: ओलंपियन सुधा सिंह बनीं ब्रांड एंबेसडर, 27 नवंबर को होगी मैराथन

सुधा सिंह 3000 मीटर स्टीपलचेज इवेंट में दो बार ओलंपिक में शामिल हो चुकी है सुधा

Update: 2022-11-23 15:20 GMT

बजाज आलियांज पुणे हाफ मैराथन (बीएपीएचएम) का तीसरा संस्करण 27 नवंबर को होगा। पूर्व एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित सुधा सिंह को इस प्रतियोगिता का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। 3000 मीटर स्टीपलचेज इवेंट में दो बार ओलंपिक में शामिल होने वाली सुधा ने अपने 13 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में पद्मश्री पुरस्कार भी जीता है। उन्होंने भारत के लिए कई पदक जीते हैं।

कोरोना महामारी की वजह से यह इवेंट पिछेल साल नहीं हो सका था। दो साल बाद आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में हाफ मैराथन श्रेणी में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले पुरुष और महिलाओं को 10 लाख रुपये इनाम के रूप में दिए जाएंगे। इस महीने की शुरुआत से ही बीएपीएचएम के लिए पंजीकरण जारी हैं और अब तक 13,000 से अधिक धावकों ने भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है। 

इस प्रतियोगिता के बारे में बताते हुए एपीजी रनिंग और फिटपेज के सीईओ विकास सिंह ने कहा, "यह वास्तव में बीएपीएचएम के लिए सम्मान की बात है कि इस साल भारत की सबसे बड़ी दूरी की धावकों में से एक सुधा सिंह को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। बीएपीएचएम एक समान अवसर की दौड़ है। हमें यकीन है कि सुधा की भागीदारी कई और महिलाओं को आगे आने और करियर के रूप में दूरी तय करने के लिए प्रेरित करेगी।"

सुधा घरेलू स्तर पर मैराथन में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं और हाल ही में उन्होंने महिलाओं की श्रेणी में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित 37वीं अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन राशि जीती हैं।

इस साल, बीएपीएचएम ने लगभग 28 लाख रुपये की पुरस्कार राशि की भी घोषणा की है। यह राशि दूसरे संस्करण में 21 लाख थी, जिसमें सात लाख का इजाफा किया गया है। बीएपीएचएम भारतीय धावकों को बढ़ावा देता है और इसलिए सभी पुरस्कार केवल भारतीय नागरिकों के लिए आरक्षित हैं। इसमें मुख्य रूप से चार श्रेणियां हैं, जिनमें हाफ मैराथन (21.1 किमी), 10 किमी दौड़, 5 किमी दौड़ और 3 किमी (पारिवारिक और मजेदार) दौड़ शामिल हैं।

Tags:    

Similar News