विश्व शांति के लिए 11000 किमी मैराथन दौड़ रहे म्यूंग-कू ने भारत में किया प्रवेश

अक्टूबर 2022 में अपनी यात्रा शुरू करने वाले कैंग कंबोडिया, थाईलैंड, और बांग्लादेश से होते हुए कोलकाता के रास्ते भारत पहुंचे हैं।

Update: 2023-03-12 08:22 GMT

विश्व शांति के लिए 1 अक्टूबर से शुरू मैराथन में दौड़ रहे दक्षिण कोरिया के 65 वर्षीय धावक कैंग म्यूंग-कू भारत पहुंच गए है। अक्टूबर 2022 में अपनी यात्रा शुरू करने वाले कैंग कंबोडिया, थाईलैंड, और बांग्लादेश से होते हुए कोलकाता के रास्ते भारत पहुंचे हैं। यहां वह तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा से मुलकाता भी करेंगे।

बता दें कैंग मस्तिष्क रोधगलन से पीड़ित हैं। इसके बावजूद उन्होंने अपना जज्बा कायम रखा और इस मैराथन को पूरा करने का ठाना। कैंग ने एक हैंड कार्ड लेकर जेजू द्वीप से शुरू हुई अपनी 400 दिनों की यात्रा में रोम तक 11000 किमी दौड़ने का निर्णय लिया है, जिसके बीच वह 19 देशों से गुजरेंगे।

Tags:    

Similar News