खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पूर्व चैंपियन महाराष्ट्र का दबदबा कायम, रविवार को जीते सर्वाधिक 9 स्वर्ण

खेलो इंडिया यूथ गेम का पहला स्वर्ण पदक महाराष्ट्र की भारोत्तोलक काजोल सरगर ने जीता

Update: 2022-06-06 03:30 GMT

काजोल सरगर

शनिवार से हरियाणा के पंचकूला में शुरू हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महाराष्ट्र का दबदबा जारी है। महाराष्ट्र ने अब तक टूर्नामेंट के सभी खेलों में अपना जलवा बिखेरा है। यही कारण रहा है कि महाराष्ट्र ने रविवार को टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 9 स्वर्ण पदक जीते।

इसी के साथ महाराष्ट्र के टूर्नामेंट में कुल 17 पदक हो गए जिनमें उनके पास नौ स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य पदक हो गए। इसी के साथ वह पदक तालिका में प्रथम स्थान पर है। वहीं दूसरे स्थान पर हरियाणा हैं। जिन्होंने नौ स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य सहित कुल 23 पदक जीते हैं। जो कि अब तक प्रतियोगिता में सर्वाधिक हैं। 

खेलो इंडिया यूथ गेम का पहला स्वर्ण पदक महाराष्ट्र की भारोत्तोलक काजोल सरगर ने जीता। महाराष्ट्र के सांगली में चाय बेचने वाले की 16 वर्षीय बेटी ने स्पर्धा में पहले स्नैच में 50 किग्रा और क्लीन एवं जर्क में 63 किग्रा सहित कुल 113 किग्रा वजन उठाया। काजोल ने पिछले साल युवा राष्ट्रीय खेलों में कांस्य पदक जीता था।

भारोत्तोलन में दो नये युवा राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बने। महाराष्ट्र ने भारोत्तोलन में दाव पर लगे चार में से तीन स्वर्ण और योगा में तीन स्वर्ण और साइकिलिंग में एक स्वर्ण अपने खाते में डाला। हरियाणा ने कुश्ती मैट पर अपना दबदबा बरकरार रखते हुए दाव पर लगे सभी पांच स्वर्ण पदक जीते।

Tags:    

Similar News