खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा का दबदबा जारी, गुरुवार को जीते राज्य ने भारोत्तोलन और निशानेबाजी में स्वर्ण पदक

हरियाणा के गेम्स में 33 स्वर्ण, 27 रजत और 36 कांस्य पदक हो गए है

Update: 2022-06-10 08:27 GMT

ज्योति यादव 

हरियाणा के पंचकूला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा का दबदबा कायम है। हरियाणा ने गुरुवार को गेम्स में भारोत्तोलन और निशानेबाजी स्पर्धा में एक एक स्वर्ण पदक जीतकर अपनी बढ़त जारी रखी है। इसी के साथ अब हरियाणा के गेम्स में 33 स्वर्ण, 27 रजत और 36 कांस्य पदक हो गए है। इन पदकों के साथ हरियाणा पदक तालिका में पहले स्थान पर चल रहा है।

वही  गत चैम्पियन महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है, जिन्होंने एथलेटिक्स में तीन और तैराकी में दो स्वर्ण पदक जीते। इससे उसके 31 स्वर्ण, 28 रजत और 23 कांस्य पदक हो गये हैं।

गुरूवार का दिन खेलो इंडिया गेम्स में महाराष्ट्र के नाम रहा। जहां महाराष्ट्र के धावकों ने दांव पर लगे चार में से तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किये। इससे अब महाराष्ट्र के ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धा में उसके आठ स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक हो गये हैं। जहां महाराष्ट्र को पहला स्वर्ण पदक देशना शिवांकर ने 200 मीटर स्पर्धा में दिलाया। उन्होंने स्वर्ण पदक की हैट्रिक लगायी, इससे पहले वह 100 मीटर और फिर चार गुणा 100 मीटर रिले में पहला स्थान हासिल कर चुकी हैं। वही महाराष्ट्र को अर्जुन वास्काले ने अपना दूसरा स्वर्ण लड़कों की 3000 मीटर स्पर्धा में दिलाया। 

इसके अलावा ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धा में तमिलनाडु के प्रदीप सेंथिल कुमार ने 800 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अलावा तैराकी में आन्या वाला और अपेक्षा फर्नांडीज ने क्रमश: 400 मीटर फ्रीस्टाइल और 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में पहले स्थान हासिल किये। वही पंजाब के लड़के हॉकी फाइनल में उत्तर प्रदेश से भिड़ेंगे। पंजाब ने सेमीफाइनल में झारखंड को 3-0 से जबकि उत्तर प्रदेश ने ओडिशा को 3-2 से शिकस्त दी।

Tags:    

Similar News