इंग्लिश दौरे के लिए भारतीय महिला टीम का हुआ ऐलान, 18 सदस्यीय दल जाएगा इंग्लैंड

Update: 2019-09-13 10:41 GMT

हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को उन 18 भारतीय महिलाओं के नामों का एलान कर दिया है जो इंग्लिश दौरे पर जाएंगी। यह टूर 27 सितम्बर से 4 अक्टूबर 2019 तक इंग्लैंड के मार्लो में आयोजित होगा| इस टीम की कप्तान रानी रामपाल और उप कप्तान सविता होंगी| भारतीय टीम, ग्रेट ब्रिटेन के साथ 5 मैच खेलेगी|

https://twitter.com/TheHockeyIndia/status/1172398050590904321?s=20

इस सूची के अनुसार, टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी हुई है| अनुभवी सविता और राजानी एतिमारपु ने उसी पोजीशन पे वापसी की है जिससे वह ओलिंपिक टेस्ट इवेंट में खेली थी| दीप ग्रेस एक्का, गुरजीत कौर, रीना खोकर और सलीमा तेते को भी डिफेंडर्स के रूप में इस टीम में शामिल किया गया है| मिड फिलेंडर के रूप में नमिता टोपो ने वापसी की है जो चोटिल होने की वजह से काफी लम्बे समय के बाद टीम में वापसी कर रहीं हैं| इनके अलावा सुशीला चनु, निक्की प्रधान, मोनिका, नेहाल गोयल और लिलिमा मिंज भी टीम का हिस्सा होंगी| फॉरवर्ड के लिए रानी रामपाल, वंदना कटारिया, नवनीत कौर, लालरेमसियामी, नवजोत कौर और शर्मीला देवी, जिन्होंने ओलिंपिक टेस्ट इवेंट के दैरान अपना अंतराष्ट्रीय डेब्यू किया था वह भी इस टीम में शामिल हैं।

नमिता टोपो काफी लम्बे समय बाद मैदान पर वापसी करने जा रहीं हैं

"टीम का बैलेंस एक दम सही है जैसा इसके पहले के टूर्नामेंट्स में रहा है| हमारा इरादा, सबसे पहले, ओलंपिक्स के लिए क्वालीफाई होने का है| नमिता टोपो के वापिस आने से, हमे काफी फाएदा होगा| वह एशियाई गेम्स के बाद वापसी कर रही हैं और उन्होंने फिटनेस ट्रेनिंग के दौरान हमें पूरा भरोसा दिलाया है| अभी हमें 10 दिन की ट्रेनिंग और करनी है और मुझे पूरा भरोसा है कि यह मैच FIH ओलिंपिक क्वॉलिफिएर्स के पहले अच्छा प्रैक्टिस देंगे।" जोरेड मरीजीने, कोच, भारतीय महिला हॉकी टीम

पूनम रानी मालिक को एक बार फिर किया गया नज़रंदाज़

कोच ने यह भी बोला कि ग्रेट ब्रिटैन के साथ खेलना, अमेरिका के साथ खेलने में बहुत मदद करेगा क्योंकि दोनों का खेलने का स्टाइल लगभग एक जैसा है| इनके साथ उन्ही के घर में खेलने से हमे फायदा देगा| अभी तो हम इंग्लैंड में होने वाले मैचों पर फोकस कर रहे हैं पर हमारा असली फोकस क्वॉलिफिएर्स की ओर ही रहेगा|

भारतीय महिला हॉकी टीम:

गोल कीपर्स:
1 . सविता
2 . राजानी एतिमारपु

डिफेंडर्स:
3. दीप ग्रेस एक्का
4. गुरजीत कौर
5. रीना खोकर
6. सलीमा तेते

मिड फील्डर्स-
7. नमिता टोपो
8. सुशीला चनु
9. निक्की प्रधान
10. मोनिका
11. नेहाल गोयल
12. लिलिमा मिंज

फॉरवर्ड्स-
1. रानी
2. वंदना कटारिया
3. नवनीत कौर
4. लॉरेसियामि
5. नवज्योत कौर
6. शर्मीला देवी

Similar News