टोक्यो टेस्ट इवेंट: भारतीय महिला टीम भी जापान को हराकर बनी चैंपियन

Update: 2019-08-21 12:15 GMT

टोक्यो टेस्ट इवेंट में भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेज़बान जापान को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया। इससे पहले भारतीय पुरुष टीम ने भी न्यूज़ीलैंड को 5-0 से हराते हुए इस ख़िताब को जीता था।

https://twitter.com/TheHockeyIndia/status/1164150679570509824?s=20

भारतीय महिला टीम ने ख़िताबी मुक़ाबले की शुरुआत बेहतरीन अंदाज़ में की और 11वें मिनट में ही नवजोत के गोल से भारत को 1-0 से आगे हो गया था। हालांकि ये बढ़त ज़्यादा देर नहीं रह सकी और मेज़बान टीम की तरफ़ से शिमिज़ी मिनामी ने अगले ही मिनट में गोल करते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। और इसी स्कोर पर पहला क्वार्टर 1-1 के स्कोर पर ख़त्म हुआ।

दूसरे क्वार्टर में भी दोनों टीमों की तरफ़ से काफ़ी संघर्षपूर्ण हॉकी देखने को मिली लेकिन किसी भी टीम की तरफ़ से गोल नहीं हो सका। और हाफ़ टाइम तक मैच का स्कोर 1-1 से बराबर ही था।

https://twitter.com/TheHockeyIndia/status/1164137315238703104?s=20

तीसरा क्वार्टर भारतीय महिला टीम के लिए शानदार रहा जब शुरुआत में ही भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और इसे लालरेमसियामी ने गोल में तब्दील करते हुए भारत को 2-1 की महत्वपूर्ण बढ़त दिला दी थी।

https://twitter.com/TheHockeyIndia/status/1164140995925069824?s=20

अब सभी की नज़रें चौथे क्वार्टर पर थीं जहां टीम इंडिया ने कोई ग़लती न करते हुए अपनी बढ़त को बरक़रार रखा और टोक्यो टेस्ट इवेंट का ख़िताब 2-1 से अपने नाम कर लिया। FIH ओलंपिक्स क्वालिफ़ायर्स से पहले टीम इंडिया के लिए ये जीत शानदार है।

Similar News