नवम्बर के FIH ओलंपिक क्वालिफ़ायर्स से पहले मनप्रीत सिंह बोले 'हम तैयार हैं'

Update: 2019-08-22 10:53 GMT

जापान में हो रहे टोक्यो टेस्ट इवेंट को जीत कर भारतीय पुरष हॉकी टीम ने अपने बेहतरीन फ़ॉर्म का संकेत दिया है। भारत ने ख़िताबी मुक़ाबले में न्यूज़ीलैंड को 5-0 से शिकस्त दी थी। हालांकि इस टूर्नामेंट में टीम की कमान मनप्रीत सिंह की ग़ैर मौजूदगी में हरमनप्रीत सिंह के कंधों पर थी, और अब टीम के नियमित कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा है कि हम ओलंपिक में क्वालीफाई होने के बिलकुल तैयार हैं।

टोक्यो 2020 ओलंपिक्स के लिए उलटी गिनती शुरू हो गयी है ओर अब तैयारी के लिए केवल 12 महीने रह गए हैं| भारतीय पुरुष हॉकी ओर महिला हॉकी दोनों ही टीमों ने टोक्यो टेस्ट इवेंट जीत कर यह तो जता दिया की उनकी तयारी पक्की है ओर इस बार वह किसी से कम नहीं हैं| इस बार टोक्यो 2020 गेम्स 24 जुलाई से 9 अगस्त तक होंगे ओर हॉकी के प्री-लिमिनेरी राउंड 25 जुलाई से शुरू होंगे|

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता था टोक्यो टेस्ट इवेंट

"हमने अपने लिए एक चार्ट तैयार कर रखा है जिससे हमे समय समय पर पता चलते रहता है कि ओलंपिक्स के लिए कितने दिन बाकी हैं ओर हम तयारी करते रहते हैं| सिर्फ हम नहीं बल्कि कोच ओर बाकी के स्टाफ भी यह कभी नहीं भूलने देते कि ओलंपिक्स ज़्यादा दूर नहीं है|": मनप्रीत सिंह, कप्तान, भारतीय हॉकी टीम

वहीं दूसरी तरफ महिला हॉकी टीम की कप्तान, रानी रामपाल का कहना है कि हम क्वालीफाई करने के लिए पूरी तरह से फोकस्ड हैं ओर यह साबित करना चाहते हैं कि हमारा रियो ओलंपिक्स के लिए क्वालीफाई होना कोई तुक्का नहीं था|

https://twitter.com/TheHockeyIndia/status/1164419897658499072?s=20

अब देखना ये है कि आने वाले समय में भारतीय पुरष और महिला टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है, क्या टीम इंडिया एक बार फिर ओलंपिक्स में पदक जीतकर भारत के सुनहरे अतीत को ताज़ा कर पाएंगे ?

Similar News