FIH हॉकी क्वालीफायर: हार के बावजूद भारतीय महिला टीम ने ओलम्पिक टिकट हासिल किया

Update: 2019-11-02 16:11 GMT

उड़ीसा के कलिंगा स्टेडियम में भारतीय महिला टीम ने अपना दूसरा क्वालीफायर मुकाबला अमेरिका के खिलाफ ही खेला, जिसमें भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। शनिवार को खेले गये इस मुकाबले में अमेरिका ने भारत को 4-1 से हरा दिया। हार के बावजूद भारतीय टीम ने टोक्यो ओलम्पिक का टिकट हासिल कर लिया। भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया है। भारत की ओर से इकलौता गोल कप्तान रानी रामपाल ने लगाया।

https://twitter.com/AbhinavKamble6/status/1190641699950714880?s=20

इससे पहले शुक्रवार को पहले क्वालीफायर मुकाबले में भारतीय टीम ने अमेरिका को 5-1 से करारी शिकस्त दी थी। वहीं आज खेले गये दूसरे मुकाबले में भारत को 1-4 से हार झेलनी पड़ी, लेकिन दोनों मैचों के गोल मिलाकर भारत ने अमेरिका को 6-5 से हराया और 2020 में होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया।

यह भी पढ़ें: FIH ओलंपिक क्वालिफ़ायर्स: भारतीय महिला टीम की अमेरिका पर धमाकेदार जीत, टोक्यो 2020 की तरफ़ बढ़ा क़दम

भारत और अमेरिका के बीच हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम शुरू से ही दबाव में नजर आयी। मेहमान टीम ने 5वें मिनट में ही गोल दागकर अपना खाता खोला। इसके बाद भी पूरे मैच के दौरान अमेरिकी खिलाड़ी हावी रहे। भारतीय खिलाड़ियों पर दबाव साफ़ देखा जा सकता था। अमेरिका ने एक के बाद एक चार गोल दागकर अपनी जीत सुनिश्चित कर ली। मेजबान भारत की तरफ से कप्तान रानी रामपाल ने 49वें मिनट में शानदार गोल किया और टीम को ओलंपिक का टिकट दिलाने में सफल रहीं।

Similar News