ISL 2019: ओडिशा ने जमशेदपुर को 2-1 से हराया

Update: 2019-12-28 05:28 GMT

शुक्रवार को कलिंगा स्टेडियम में मेजबान ओडिशा एफसी और जमशेदपुर एफसी के बीच इंडियन सुपर लीग का 47वां मैच खेला गया, जो ओडिशा ने 2-1 से अपने नाम किया। मेजबान ओडिशा की ओर से एरिडेन सैन्टाना ने दोनों गोल किये जबकि जमशेदपुर की ओर से इकलौता गोल एइतोर मोनरॉय ने किया। मैच के तीनों गोल पहले हॉफ में देखने को मिले। इस जीत के बाद ओडिशा अंक तालिका में छटवें स्थान पर पहुंच गई है दूसरी तरफ जमशेदपुर हार के बाद चौथे स्थान पर है। गोवा इस सूचि में शीर्ष पर बरकरार है।

https://twitter.com/IndSuperLeague/status/1210591367426015232?s=20

ओडिशा की ओर से 28वें मिनट में एरिडेन सैन्टाना ने नंदकुमार सेकर की मदद से शानदार गोल करके टीम को बढ़त में ला दिया। हलांकि यह बढ़त ज्यादा देर तक नहीं चल सकी और जमशेदपुर को 38वें मिनट में पेनल्टी मिल गई। इस पर एइतोर मोनरॉय ने कोई गलती नहीं की और गोल करके टीम को बराबरी पर ला दिया। पहले हॉफ खत्म होने से ठीक पहले एरिडेन सैन्टाना ने दूसरा गोल करके टीम को एक बार फिर से बढ़त में ला दिया। दूसरे हॉफ में दोनों टीमों ने कई मौके बनाये लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी और मेजबान ओडिशा ने यह मैच 2-1 से जीत लिया। यह ओडिशा की अपने घरेलु मैदान पर पहली जीत है।

बॉल पोजेशन की बात की जाय तो मेहमान जमशेदपुर ने 54% गेंद अपने पास रखी दूसरी तरफ ओडिशा ने 46% पर कब्जा किया। वहीं जमशेदपुर ने 5 कॉर्नर हासिल किये जबकि मेजबान ओडिशा एक भी कॉर्नर अर्जित नहीं कर सकी। अब तक जमशेदपुर ने 10 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्होंने तीन में जीत मिली है जबकि में तीन मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी तरफ ओडिशा ने भी 10 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्होंने तीन जीते हैं जबकि चार मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

Similar News