ISL 2019: जमशेदपुर एफसी ने एफसी गोवा को 1-0 से हराया

मैच का इकलौता गोल सर्जिओ कैसल ने 17वें मिनट में जमशेदपुर के लिए किया।

Update: 2019-11-27 04:10 GMT

मंगलवार को गोवा के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में जमशेदपुर एफसी और एफसी गोवा के बीच इंडियन सुपर लीग का 24वां मैच खेला गया, जिसमें जमशेदपुर ने मेजबान गोवा को 1-0 से हरा दिया। मैच का इकलौता गोल सर्जिओ कैसल ने जमशेदपुर के लिए किया। आईएसएल के इस सीजन में यह गोवा की पहली हार है। गोवा ने अंतिम 18 मिनट और एडिशनल टाइम में 10 खिलाड़ियों के साथ खेला क्योंकी अहमद जहौ को 72वें मिनट में रेड कार्ड (दूसरा येलो) दिखाया गया।

https://twitter.com/IndSuperLeague/status/1199359144035110912?s=20

मैच के 7वें मिनट में गोवा की तरफ से एक खतरनाक आक्रमण हुआ जब जैकीचंद सिंह ने गोल करने के प्रयास में किक लगाया जिसे जमशेदपुर के अनुभवी गोलकीपर सुब्रतो पॉल ने शानदार बचाव से नाकाम किया। मैच के 17वें मिनट में सर्जिओ कैसल ने शानदार गोल करते हुए टीम को बढ़त दिलवाई। यह कैसल का इस सीजन में चौथा गोल है। इसके बाद दोनों टीमों ने निरंतर प्रयास किये लेकिन सफल नहीं हो सके। नियमित खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में खेल रही गोवा पूरे मैच में जमशेदपुर पर हावी रहा मगर इसके बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

अगर बॉल पोजेशन की बात की जाय तो गोवा का 63% गेंद पर कब्जा रहा दूसरी तरफ विजेता जमशेदपुर सिर्फ 37% ही गेंद अपने पास रख पाई। वहीं गोवा को 6 कॉर्नर मिले जबकि जमशेदपुर के हिस्से में 9 कॉर्नर आये। दोनों ही टीमें सेट पीस के जरिये गोल करने में असफल रही। इस जीत के साथ जमशेदपुर अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। दूसरी तरफ मेजबान गोवा अपनी पहली हार के बाद चौथे स्थान पर खिसक गई है। कोलकाता अंक तालिका में शीर्ष पर बरकरार हैं।

Similar News